मेरठ : कांवड़ यात्रा के भंडारों में प्लास्टिक बैन, पत्तलों में मिलेगा प्रसाद…जानें क्या है मामला
मेरठ। प्रदेश भर प्लास्टिक और पॉलिथीन बैग के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। ताकि,पर्यावरण का संतुलन बना रहे। वन टाइम यूज प्लास्टिक से होनी वाली गंदगी और प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने भी कमर कस ली है। बता दें कि इस बार सावन माह में कांवड़ा यात्रा के दौरान प्लास्टिक …
मेरठ। प्रदेश भर प्लास्टिक और पॉलिथीन बैग के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। ताकि,पर्यावरण का संतुलन बना रहे। वन टाइम यूज प्लास्टिक से होनी वाली गंदगी और प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने भी कमर कस ली है।
बता दें कि इस बार सावन माह में कांवड़ा यात्रा के दौरान प्लास्टिक बैन लगा दिया गया है। लाखों लोग प्लास्टिक की प्लेट में खाना खाते है और पानी पीते है। जिससे शहर की नालियां प्लास्टिक से पट जाती है। अब शहर को स्वच्छ रखने के लिए लोगों ने ठान है कि कांवड़ यात्रा के दौरान शहर भर में लगने वाले भंडारों में प्लास्टिक और थर्माकोल की प्लेट और गिलास की जगह पत्तल और कागज के गिलास का प्रयोग किया जाएगा। जो अन्य शहरों के लिए एक मिसाल बनेगी।
यह भी पढ़ें- बरेली: कांवड़ से नुकसान की भरपाई की थी उम्मीद, और कर्जदार बन गए