सहारनपुर पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, पुलिस ने पॉलिथिन में इकट्‌ठा किए शव के टुकड़े, DNA से होगी शिनाख्त

सहारनपुर पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, पुलिस ने पॉलिथिन में इकट्‌ठा किए शव के टुकड़े, DNA से होगी शिनाख्त

सहारनपुर। जिले में शनिवार शाम पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाके में अब तक 5 लोगों की मौत की खबर आई है। धमाके वाली जगह के एक किमी. के अंदर रात भर पुलिस ने शवों के टुकड़े पॉलिथिन में इकट्‌ठा किया। अब DNA टेस्ट कराकर शवों की पहचान की जाएगी। आपको बता दें कि शनिवार शाम …

सहारनपुर। जिले में शनिवार शाम पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाके में अब तक 5 लोगों की मौत की खबर आई है। धमाके वाली जगह के एक किमी. के अंदर रात भर पुलिस ने शवों के टुकड़े पॉलिथिन में इकट्‌ठा किया। अब DNA टेस्ट कराकर शवों की पहचान की जाएगी।

आपको बता दें कि शनिवार शाम पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। रात करीब 12 बजे तक 4 लोगों के शव मिलने की पुष्टि हुई। फैक्ट्री में बारूद में एक-एक कर कई ब्लास्ट होने से आग लग गई थी। इस दर्दनाक हादसे में फैक्ट्री मालिक राहुल के साथ-साथ 5 लोगों की मौत हो गई। धमाके की आवाज से पूरा एरिया गूंज गया।

पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 6 से ज्यादा घायलों का अस्पताल ले जाया करना। सुबह 4 बजे तक पुलिस ने शवों का पोस्टमॉर्टम कराया।

इन टुकड़ों का DNA टेस्ट कराया जाएगा

पुलिस का कहना है कि पटाखा फैक्ट्री मालिक राहुल समेत बलवंतपुर के सागर, सलेमपुर के वर्धन की शिनाख्त हुई है। दो शवों के टुकड़े मिले हैं, जिनके सिर नहीं मिले हैं। पुलिस का दावा है कि ये टुकड़े बलवंतपुर के कार्तिक, सलेमपुर के सुमित के हैं। अब इन टुकड़ों का DNA टेस्ट कराया जाएगा।

पटाखा फैक्ट्री मालिक समेत चार लोगों के शवों का अंतिम संस्कार सुबह 5 बजे किया गया। पुलिस फोर्स और LIU मौके पर मौजूद है। अब मामले की जांच ATS और LIU करेगी।

ये फैक्ट्री अंबाला रोड पर सरसावा और सुराणा के बीच स्थित है। फैक्ट्री खेत में बनी थी। शनिवार को रोजाना की तरह करीब 10 कर्मचारी यहां काम कर रहे थे। अचानक फैक्ट्री के एक कोने में आग लग गई।

SSP आकाश तोमर के मुताबिक मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है।

DM अखिलेश सिंह ने CMO डॉ. संजीव मांगलिक से बात की। ताकि घायलों को सही इलाज मिल सके। कुछ घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

CM योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। CM ने शोक संतप्त घरवालों के प्रति संवेदना व्यक्त की। सीएम ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का सही इलाज कराने के निर्देश दिए हैं।

पढ़ें-शाहजहांपुर: सहोदरा के घर कैबिनेट मंत्री ने किया रात्रि विश्राम, हैंडपंप के पानी से किया किया स्नान

ताजा समाचार

'MS Dhoni को रिटायरमेंट की जरूरत... अब नहीं हो पा रहा है तो छोड़ दो', धोनी पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने साधा निशाना
अयोध्या: विधायक ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का किया शिलान्यास  
Bareilly: खुशखबरी...रोडवेज में होगी महिला परिचालकों की भर्ती, जानें कब से शुरू होगी प्रक्रिया?
अयोध्या: सांसद अवधेश प्रसाद ने परिवार संग किए रामलला के दर्शन, कहा- राम हमारे रोम-रोम में हैं
Kanpur के GT रोड से हटेंगे 1500 से अधिक मकान व दुकान; यहां से यहां तक सिक्सलेन की होगी...एनएच पीडब्ल्यूडी ने किया सर्वे
वाराणसी: पूर्व डिप्टी जेलर की बेटी ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु की इजाजत, जानें पूरा मामला