महेंद्र सिंह धोनी ही संभालेंगे आईपीएल 2023 में CSK की कमान, CEO काशी विश्वनाथ ने की पुष्टि

महेंद्र सिंह धोनी ही संभालेंगे आईपीएल 2023 में CSK की कमान, CEO काशी विश्वनाथ ने की पुष्टि

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। चेन्नई फ्रेंचाइजी ने साफ कर दिया है कि अगले सीजन में भी धोनी ही कप्तानी करते नजर आएंगे। इस बात की पुष्टि सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथ ने की है। सीईओ काशी विश्वनाथ ने कहा कि महेंद्र …

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। चेन्नई फ्रेंचाइजी ने साफ कर दिया है कि अगले सीजन में भी धोनी ही कप्तानी करते नजर आएंगे। इस बात की पुष्टि सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथ ने की है।

सीईओ काशी विश्वनाथ ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ही अगले आईपीएल 2023 में चेन्नई टीम के कप्तान होंगे। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। धोनी की अगुवाई में ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम मैदान में उतरेगी।

दरअसल, आईपीएल की शुरुआत 2008 से हुई थी। धोनी पहले सीजन से ही चेन्नई टीम की कप्तानी संभाल रहे और उन्होंने टीम को चार बार खिताब भी जिताया है। आईपीएल 2022 सीजन में चेन्नई फ्रेंचाइजी ने थोड़ा बदलाव किया था। उन्होंने पहली बार धोनी को कप्तानी से हटाया था। धोनी ने खुद रविंद्र जडेजा को कप्तानी सौंपी थी। मगर टीम का प्रदर्शन खराब रहा था। जडेजा की कप्तानी में चेन्नई टीम ने शुरुआती आठ में से सिर्फ दो मैच जीते थे। साथ ही जडेजा के परफॉर्मेंस पर भी असर पड़ रहा था। तब जडेजा ने खुद ही कप्तानी से इस्तीफा देकर फिर से धोनी को कमान सौंप दी थी।तब चेन्नई टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी थी।

आपको बता दें कि आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन से पहले चेन्नई फ्रेंचाइजी ने 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। उन्होंने ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा पर सबसे अधिक राशि खर्च की, जिन्हें 16 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था। इस फ्रेंचाइजी ने अपने कप्तान एमएस धोनी को 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया।

चेन्नई सुपर किंग्स स्क्वॉड :
बल्लेबाज/विकेटकीपर- रॉबिन उथप्पा (2 करोड़), अंबति रायडू (6.75 करोड़), डेवोन कॉनवे (1 करोड़), सुभ्रांशु सेनापति (20 लाख), हरि निशांत (20 लाख), एन जगदीशन (20 लाख)
ऑलराउंडर- ड्वेन ब्रावो (4.40 करोड़), शिवम दुबे (4 करोड़), राजवर्धन हेंगरगेकर (1.50 करोड़), ड्वेन प्रिटोरियस (0.50 करोड़), मिचेल सेंटनर (1.9 करोड़), प्रशांत सोलंकी (1.20 करोड़), क्रिस जॉर्डन (3.60 करोड़), भगत वर्मा (20 लाख)
गेंदबाज- दीपक चाहर (14 करोड़), केएम आसिफ (20 लाख), तुषार देशपांडे (20 लाख), महीश तीक्ष्णा (70 लाख), सिमरजीत सिंह (20 लाख), एडम मिल्ने (1.90 करोड़), मुकेश चौधरी (20 लाख)
रिटेंशन लिस्ट- रविंद्र जडेजा (16 करोड़), एमएस धोनी (12 करोड़), ऋतुराज गायकवाड़ (8 करोड़), मोईन अली (6 करोड़)
टोटल- 25 (17 भारतीय, 8 विदेशी)

ये भी पढ़ें : IndvsPak महामुकाबला आज: फिर बाबर की टीम से भिड़ेगी रोहित की सेना, जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11