लखनऊ: हुनर हाट के आखिरी दिन पंकज उधास ने अपनी गजलों से बांधा समां

लखनऊ: हुनर हाट के आखिरी दिन पंकज उधास ने अपनी गजलों से बांधा समां

लखनऊ। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित हुनर हाट के अंतिम दिन यानि रविवार को मशहूर गजल गायक पंकज उधास ने अपनी गजल पेश कर समां बांध दिया। कार्यक्रम में आए दर्शकों ने पंकज उधास के गीतों का खूब आनंद लिया। गजल सम्राट पंकज उधास ने अपने लोकप्रिय गीत ‘चिठ्ठी आई है’ पेश किया …

लखनऊ। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित हुनर हाट के अंतिम दिन यानि रविवार को मशहूर गजल गायक पंकज उधास ने अपनी गजल पेश कर समां बांध दिया। कार्यक्रम में आए दर्शकों ने पंकज उधास के गीतों का खूब आनंद लिया।

गजल सम्राट पंकज उधास ने अपने लोकप्रिय गीत ‘चिठ्ठी आई है’ पेश किया तो दर्शक दीर्घा में बैठे लोग झूमने लगे। फिर उन्होंने दूसरे गीतों ‘आहिस्ता‘, ‘चांदी जैसा रंग’ और ‘एक तरफ उसका घर’ जैसी एक से बढ़कर गीत पेश किए जिसने सांस्कृतिक कार्यक्रम में आए लोगों का मन मोह लिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में काफी तादाद में लोग पहुंचे।

पंकज उधास का कार्यक्रम शुरू होने के पहले मंच पर मौजूद कलाकारों ने ‘धूम मचा ले धूम’ समेत विभिन्न गीत पेश कर दर्शकों को कार्यक्रम में बांधे रखा। इस मौके पर प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविताएं भी वीडियो स्क्रीन पर सुनाई गईं। हुनर हाट के दिलीप शुक्ला ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम का लोगों को खूब मजा लिया। उन्होंने बताया कि हुनर हाट में देश भर के राज्यों से आये दस्तकारों व शिल्पकारों ने अच्छा कारोबार किया। हस्तनिर्मित दुर्लभ स्वदेशी उत्पाद व कलाकृतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इसी के साथ हुनर हाट ने अपने 32वें संस्करण का समापन किया।

किसान महापंचायत: संयुक्त किसान मोर्चा आज राजधानी में भरेगा हुंकार

राजधानी में कृषि कानूनों की वापसी समेत कई मांगों को लेकर एक साल से ज्यादा समय से आंदोलन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा आज किसान महापंचायत करेगा और इस महापंचायत में आगे की रणनीति पर विचार करेगा। इसके बाद 26 नवंबर को गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों की बैठक होगी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- किसान महापंचायत: संयुक्त किसान मोर्चा आज राजधानी में भरेगा हुंकार