लखनऊ: पेट्रोलिंग के लिए जल्द ही राजधानी में दिखेंगे नए वाहन, डीजीपी के निर्देश के बाद प्रक्रिया में लाई जा रही तेजी

लखनऊ: पेट्रोलिंग के लिए जल्द ही राजधानी में दिखेंगे नए वाहन, डीजीपी के निर्देश के बाद प्रक्रिया में लाई जा रही तेजी

लखनऊ। योगी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही प्रदेश में अपराधों पर लगाम लगाने के लिए कानून-व्यवस्था को सुदढ़ करने पर काम शुरू कर दिया है। इस क्रम में जल्द ही राजधानी समेत प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोलिंग के लिए नए वाहन दौड़ते दिख सकते हैं। पेट्रोलिंग फेरा बढ़ाने के …

लखनऊ। योगी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही प्रदेश में अपराधों पर लगाम लगाने के लिए कानून-व्यवस्था को सुदढ़ करने पर काम शुरू कर दिया है। इस क्रम में जल्द ही राजधानी समेत प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोलिंग के लिए नए वाहन दौड़ते दिख सकते हैं।

पेट्रोलिंग फेरा बढ़ाने के निर्देश

प्रदेश में अपराध के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए डीजीपी मुकुल गोयल ने पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिये हैं। वहीं मुख्य सड़कों, चौक-चौराहों, बाजारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशन समेत प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर रात के वक्त विशेष रूप से पेट्रोलिंग का फेरा बढ़ाने को कहा है।

वाहनों की आवश्यकता पर मांगा प्रस्ताव

मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोलिंग को बढ़ाने में अतिरिक्त वाहनों की आवश्यकता पर प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय को भेजने को कहा गया है। प्रस्ताव को सरकार को भेजा जाएगा। जिसके आधार पर पेट्रोलिंग के लिए नए वाहनों का क्रय किया जाएगा।

बढ़े रहे चोरी के मामले

विदित हो कि राजधानी में दिनों-दिन चोरियों के मामलों में इजाफा हो रहा है। आए दिन चोर अलग-अलग इलाकों में किसी न किसी बंद घर को निशाना बना रहे हैं। प्रतिदिन शहर में औसतन एक से दो चोरियां हो रही हैं। इसे देखते हुए ही पुलिस मुख्यालय की ओर से नाइट पेट्रोलिंग को विशेष रूप से बढ़ाने का निर्देश जारी किया गया है।

मुख्यालय के निर्देश पर प्रत्येक थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष रूप से नाइट पेट्रोलिंग बढ़ाने को बोला गया है… पीयूष मोर्डिया, जेसीपी, कानून एवं व्यवस्था।