लखनऊ: पारा में नकाबपोश अपराधियों ने युवक को मारी गोली, मचा हड़कंप

लखनऊ: पारा में नकाबपोश अपराधियों ने युवक को मारी गोली, मचा हड़कंप

लखनऊ। पारा कोतवाली अंतर्गत डूडा कॉलोनी में नरपत खेड़ा रोड पर गुरुवार देर रात बदमाशों ने बीबीखेड़ा निवासी सुशील यादव (18) को गोली मार दी। गोली सुशील के कंधे को चीरते हुए पार हो गई। इलाकाई लोगों ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल सुशील की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। …

लखनऊ। पारा कोतवाली अंतर्गत डूडा कॉलोनी में नरपत खेड़ा रोड पर गुरुवार देर रात बदमाशों ने बीबीखेड़ा निवासी सुशील यादव (18) को गोली मार दी। गोली सुशील के कंधे को चीरते हुए पार हो गई। इलाकाई लोगों ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल सुशील की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। फायरिंग करने वालों की पहचान शेरू और करन नामक युवकों के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मादक पदार्थों की तस्करी और मुखबिरी के शक में हुई फायरिंग

मिली जानकारी के अनुसार शेरू और सुशील साथ मिलकर मादक पदार्थों जैसे गांजा, चरस, स्मैक की खरीद-बिक्री करते थे। साथ ही दोनों इसका सेवन भी करते थे। गत दिनों पुलिस ने शेरू को गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था। शेरू को शक था कि सुशील ने ही पुलिस से उसके खिलाफ मुखबिरी की थी। इसी शक में गुरुवार रात शेरू अपने दोस्त करन के साथ मिलकर बाइक से डूडा कॉलोनी पहुंचा और सुशील पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। पहचान छिपाने के लिए दोनों ने अपने चेहरे कम्बल से ढक रखे थे।

डूडा कॉलोनी में एक युवक को गोली मारी गई है। युवक की पहचान बीबीखेड़ा निवासी सुशील के रूप में हुई है। सुशील की हालत खतरे से बाहर है। गोली मारने वाले युवकों की पहचान शेरू और करन के रूप में हुई है। फिलहाल अबतक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस घायल युवक से पूछताछ कर रही है।

-आशुतोष कुमार, एसीपी, काकोरी।

यह भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश व मायावती को किया फोन, शपथ ग्रहण समारोह में आने का दिया न्योता!