लालू यादव ने बिहार को निशाना बनाने के लिए अमित शाह पर किया प्रहार, कही ये बड़ी बात

लालू यादव ने बिहार को निशाना बनाने के लिए अमित शाह पर किया प्रहार, कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली। बिहार में राजनीतिक बयानबाजी लगातार जारी है। इस बीच राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने गृहमंत्री अमित शाह को लेकर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि वह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही सोनिया गांधी से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में सरकार जाने से शाह बौखलाए हुए हैं। बता …

नई दिल्ली। बिहार में राजनीतिक बयानबाजी लगातार जारी है। इस बीच राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने गृहमंत्री अमित शाह को लेकर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि वह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही सोनिया गांधी से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में सरकार जाने से शाह बौखलाए हुए हैं।

बता दें कि अमित शाह बिहार दौरे पर हैं। उन्होंने बिहार की महागठबंधन सरकार और लालू यादव पर जमकर हमला बोला था। जिसको लेकर अब लालू यादव ने बयान दिया है।

लालू यादव ने कहा कि अमित शाह परेशान हैं। बिहार से उनकी सरकार का सफाया हो गया। 2024 में भी ऐसा ही होने वाला है। इसलिए वह इधर-उधर भाग रहे हैं और कह रहे हैं “जंगल राज”। गुजरात में रहते हुए उन्होंने क्या किया? जब बीजेपी थी तब वहां जंगल राज था।

2024 में होने वाले चुनाव को लेकर उनसे पूछे गए सवाल में उन्होंने कहा कि ‘हां, हम 2024 में पीएम मोदी को सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे? उन्होंने आगे यह भी सवाल किया कि आखिर उन्हें यह कहने की कितनी बार जरूरत है?

दरअसल, बीते दिन अमित शाह ने बिहार में एक रैली के दौरान लालू यादव को लेकर एक बयान जारी किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि बीजेपी को धोखा देकर स्वार्थ के लिए नीतीश कुमार अब लालू की गोद में बैठ गए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि उनके बिहार दौरे से लालू-नीतीश के पेट में दर्द हो रहा है। इस दौरान अमित शाह ने बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल दागे थे।

चारा घोटाले का मुद्दा उठाते हुए गृहमंत्री ने कहा था कि नीतीश कुमार षडयंत्र करने वालों को नहीं रोक पाएंगे, क्योंकि अपराधी सत्ता में ही बैठे है। चारा घोटाले की जो धुन लगाते थे, अब क्या करेंगे? अब तो आपके यहां घोटालेबाज मंत्री बन गए हैं। मंत्री बनते ही लालू के दबाव में नीतीश सीबीआई को बैन लगाने के लिए कह रहे हैं।

ये भी पढ़ें- पंजाब के होशियारपुर में गैस संयंत्र में धमाका, एक मौत