करण जौहर और परिणीति चोपड़ा ने किया भारती सिंह के बच्चे का नामकरण, बोले- अगर लड़की हुई तो…

करण जौहर और परिणीति चोपड़ा ने किया भारती सिंह के बच्चे का नामकरण, बोले- अगर लड़की हुई तो…

मुंबई। कलर्स टीवी रिएलिटी शो ‘हुनरबाज: देश की शान’ काफी सुर्खियों में छाया हुआ है। शो में जज के तौर पर मिथुन चक्रवर्ती, करण जौहर और परिणीति चोपड़ा नजर आ रहे हैं। शो को भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया होस्ट करते दिख रहे हैं। वहीं इस बीच हुनरबाज़ के सेट पर करण और …

मुंबई। कलर्स टीवी रिएलिटी शो ‘हुनरबाज: देश की शान’ काफी सुर्खियों में छाया हुआ है। शो में जज के तौर पर मिथुन चक्रवर्ती, करण जौहर और परिणीति चोपड़ा नजर आ रहे हैं। शो को भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया होस्ट करते दिख रहे हैं।

वहीं इस बीच हुनरबाज़ के सेट पर करण और परिणीति ने भारती के होने वाले बच्चे का नाम भी रख दिया है।

भारती ने हुनरबाज के सेट से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में करण जौहर, परिणीति चोपड़ा भारती और हर्ष से उनके होने वाले बच्चे के बारे में बात करते हुए बोलते नजर आ रहे हैं कि अब कभी भी कुछ भी हो सकता है। परिणीति पंजाबी में बोलती हैं कि अगर तुम्हें लड़का होगा तो उसका नाम क्या होगा। करण और परिणीति दोनों से पूछते हैं पता होगा उसका नाम क्या होगा। कॉमेडियन भारती बोलती हैं क्या होगा तो परिणीति और करण जौहर एक साथ बोलते हैं – ‘हुनर’ और अगर लड़की हुई तो – ‘बाज़’…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

इस पर भारती करण से कहती हैं कि अपने बच्चों का नाम तो इतना अच्छा-अच्छा रख लिया- यश और रूही और हमारा बच्चे का नाम हुनर। इसके बाद करण बेबी बॉय का नाम सजेस्ट करते हैं और वो है- प्रवीर। वहीं परिणीति ने लड़की का नाम इनायत सजेस्ट किया।

पढ़ें-बांदा: प्रमुख सचिव के नाम से वकील को तीन महीने से मिल रही धमकी, FIR दर्ज