Video: ED को CM सोरेन की चुनौती, कहा- आओ और अरेस्ट करो, झारखंडियों से डरते हो क्या?

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अवैध खनन मामले में ईडी से पूछताछ के लिए समन जारी करने के मद्देनजर आज भाजपा और ईडी कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सोरेन को गुरुवार 11.30 बजे ईडी कार्यालय बुलाया गया था, लेकिन मुख्यमंत्री की ओर से पहले ही इस बात का संकेत दिया जा …
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अवैध खनन मामले में ईडी से पूछताछ के लिए समन जारी करने के मद्देनजर आज भाजपा और ईडी कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सोरेन को गुरुवार 11.30 बजे ईडी कार्यालय बुलाया गया था, लेकिन मुख्यमंत्री की ओर से पहले ही इस बात का संकेत दिया जा चुका था, कि वे फिलहाल ईडी के बुलावे पर नहीं जा रहे है।
अपने आवास के बाहर जमा हुए अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि वतर्मान की गठबंधन की सरकार को अस्थिर करने का षड्यंत्र सरकार बनने के बाद से शुरू हुआ था। कई बार हमारे विरोधियों ने अपनी चाल को अंजाम देने का काम किया और हर बार उनको मुंह की खानी पड़ी है। इन लोगों ने हमेशा से यहां के आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों को बर्बाद करने का काम किया है। यह लोग कभी नहीं चाहते कि यहां के आदिवासी, दलित, पिछड़े कभी आगे बढ़े। इन लोगों को आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों से चिढ़ लगती है। चार-चार उपचुनावों में जनता की चोट के बाद विपक्ष ऐसा सकपकाया है कि अब एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहा है। झारखण्ड की एक-एक जनता इन्हें जवाब देगी।
ये भी पढ़ें : भ्रष्टाचार के पोषक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस्तीफा दें: बाबूलाल मरांडी
बता दें कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अवैध खनन मामले में आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश नहीं हुए। सीएम सोरेन ने कहा कि अगर हमने गुनाह किया तो सीधा अरेस्ट करो… इन्होंने ED, भाजपा के कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाई है। झारखंडियों से डर लगता है? अभी हमने कुछ किया भी नहीं, जब झारखंडी अपनी चीजों पर आ गए तो वह दिन दूर नहीं की आपको सीर छुपाने की भी जगह नहीं मिलेगी।
? #BREAKING : ED समन मत भेजो, गिरफ्तार करके दिखाओ : झारखंड के CM हेमंत सोरेन#HemantSoren #Jharkhand pic.twitter.com/cW6qa73RF6
— NDTV India (@ndtvindia) November 3, 2022
सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्रीय एजेंसी को चुनौती देते हुए कहा है कि तुम आओ अरेस्ट करके दिखाओ। रांची के मोरहाबादी में आज झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता जुट रहे हैं। ये कार्यकर्ता सीएम हेमंत सोरेन को को पूछताछ के लिए नोटिस भेजने पर बीजेपी और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
सोरेन आज छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे। वहीं ईडी कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ईडी की ओर से सोरेन को समन जारी किए जाने की वजह से गुरुवार को रांची के एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
सोरेन को समन जारी किए जाने को राजनीतिक साजिश करार देते हुए जेएमएम कार्यकर्त्ताओं की ओर से आज राजधानी रांची में प्रदर्शन भी शुरू हो गया है। इसके कारण भाजपा कार्यालय और राजभवन के आसपास भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। जेएमएम कार्यकर्त्ताओं का रांची के मोरहाबादी मैदान में जुटान हुआ है। बिना किसी बुलावे पर मोरहाबादी मैदान पहुंचे जेएमएम कार्यकर्त्ता केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगा रहे है। इससे पहले मुख्यमंत्री सोरेन ने साफ कहा है कि वे ईडी की कार्रवाई से डरने वाले नहीं है। उन्होंने इसे विपक्ष की राजनीतिक साजिश करार देते हुए कहा कि इसका उचित प्लेटफॉर्म पर करारा जवाब दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें : झारखंड के CM हेमंत सोरेन की बढ़ी मुश्किलें, ED ने गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया