IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स ने लॉन्च की नई जर्सी, इस लुक में नजर आएंगे धुरंधर, देखें वीडियो

IPL 2022:  दिल्ली कैपिटल्स ने लॉन्च की नई जर्सी, इस लुक में नजर आएंगे धुरंधर, देखें वीडियो

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022) सीजन का आगाज 26 मार्च से होना है। इसका फाइनल 29 मई को खेला जाएगा। टूर्नामेंट को लेकर सभी 10 आईपीएल टीमों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। नए सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम पूरी तरह से नए लुक में नजर आएगी। दिल्ली फ्रेंचाइजी ने नए …

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022) सीजन का आगाज 26 मार्च से होना है। इसका फाइनल 29 मई को खेला जाएगा। टूर्नामेंट को लेकर सभी 10 आईपीएल टीमों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। नए सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम पूरी तरह से नए लुक में नजर आएगी। दिल्ली फ्रेंचाइजी ने नए सीजन के लिए अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है। दिल्ली टीम ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी शेयर की है। दिल्ली कैपिटल्स की नई शर्ट परम्परागत लाल और नीले रंग में है। जर्सी के फ्रंट साइड में टाइगर की दहाड़ वाला लोगो लगाया गया है। पीछे की तरफ पंजे के निशान हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के हाथ में है। वह अपनी टीम को पहली बार खिताब जिताने के लिए मैदान में उतरेंग। दिल्ली टीम ने अब तक सिर्फ एक बार 2020 सीजन में फाइनल खेला था, तब मुंबई इंडियंस ने शिकस्त दी थी। दिल्ली टीम ने अब तक 6 बार प्लेऑफ खेला, लेकिन एक भी बार खिताब नहीं जीत सकी।

दिल्ली कैपिटल्स टीम ने मेगा ऑक्शन में डेविड वॉर्नर जैसे खिलाड़ी को 6.25 करोड़ में खरीदा था, जो टीम के लिए काफी फायदेमंद रहा। वहीं शार्दुल ठाकुर के लिए दिल्ली कैपिटल्स को 10.75 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े। दिल्ली पहले ही ऋषभ पंत पर 16 करोड़, अक्षर पटेल पर 9 करोड़, पृथ्वी शॉ पर 7.5 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी थी।

दिल्ली कैपिटल्स टीम इस प्रकार
बल्लेबाज/ विकेटकीपर- डेविड वॉर्नर (6.25 करोड़), अश्विन हेब्बर (20 लाख), सरफराज खान (20 लाख), केएस भारत (2 करोड़), मंदीप सिंह (1.10 करोड़), रोवमैन पॉवेल (2.80 करोड़), टिम सीफर्ट (50 लाख)
ऑलराउंडर- मिचेल मार्श (6.50 करोड़), शार्दुल ठाकुर (10.75 करोड़), कमलेश नागरकोटी (1.1 करोड़), ललित यादव (65 लाख), रिपल पटेल (20 लाख), यश धुल (50 लाख), प्रवीण दुबे (50 लाख)
गेंदबाज- मुस्ताफिजुर रहमान (2 करोड़), कुलदीप यादव (2 करोड़), खलील अहमद (5.25 करोड़), चेतन सकारिया (4.2 करोड़), नाथन एलिस (75 लाख), विकी ओस्तवाल (20 लाख), लुंगी नगीदी (5o लाख) स्क्वॉड स्ट्रेंथ- 24 (17 भारतीय, 7 विदेशी
रिटेंशन लिस्ट- ऋषभ पंत (16 करोड़), अक्षर पटेल (9 करोड़), पृथ्वी शॉ (7.5 करोड़), एनरिक नोर्किया (6.5 करोड़)

ये भी पढ़ें : ICC Women’s World Cup : मिताली राज ने वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, इस मामले में दुनिया की पहली खिलाड़ी बनीं