Indonesia Football Match Tragedy : भगदड़ मचने से कब-कब हुए बड़े हादसे, पेरू में ओलंपिक मुकाबले में 320 लोगों ने गंवाई थी जान

Indonesia Football Match Tragedy : भगदड़ मचने से कब-कब हुए बड़े हादसे, पेरू में ओलंपिक मुकाबले में 320 लोगों ने गंवाई थी जान

मलंग (इंडोनेशिया)। इंडोनेशिया में शनिवार रात एक फुटबॉल मैच के बाद मची भगदड़ में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 174 हो गई है। मैच के बाद हुए विवाद को शांत करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े थे, जिसके चलते प्रशंसकों के बीच भगदड़ मच गई और ज्यादातर लोगों की मौत …

मलंग (इंडोनेशिया)। इंडोनेशिया में शनिवार रात एक फुटबॉल मैच के बाद मची भगदड़ में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 174 हो गई है। मैच के बाद हुए विवाद को शांत करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े थे, जिसके चलते प्रशंसकों के बीच भगदड़ मच गई और ज्यादातर लोगों की मौत कुचले जाने के कारण हुई है। पूर्वी जावा प्रांत के मलंग शहर में शनिवार शाम को आयोजित फुटबॉल मैच में मेजबान अरेमा एफसी सुरबाया की पर्सेबाया टीम से 3-2 से हार गई, जिसके बाद प्रशंसकों के बीच झड़पें शुरू हो गईं।

https://twitter.com/pepecampostruji/status/1576479929188855808?s=20&t=kLS-vRi18Xs7_rrXKn-2AQ

खेल जगत में हुए पिछले तीन बड़े हादसे

  • 1964 में बड़ा हादसा तब हुआ, जब पेरू की राजधानी लीमा में ओलंपिक का क्वालिफायर मैच खेला गया था। यह मैच पेरू और अर्जेंटीना के बीच हुआ था। इस फुटबॉल मैच में भी भगदड़ मचने वाली घटना हुई थी, जिसमें 320 लोगों ने जान गंवाई थी। तब करीब एक हजार से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
  • 1985 में यूरोपियन कप का फाइनल मैच खेला गया था। इस मुकाबले में इंग्लैंड का फुटबॉल क्लब लीवरपुल और इटली का क्लब युवेंटस आमने-सामने थे। इस मैच के दौरान एक दीवार गिर गई थी। उसी वजह से भगदड़ भी मच गई थी। तब उस हादसे में 39 लोगों की जान गई थी और 600 घायल हुए थे। यह हादसा बेल्जियम के ब्रुसेल्स में हुआ था।
  • 15 अप्रैल 1989, लीवरपुल और नॉटिंघम फॉरेस्ट के बीच एफए कप का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा था। शेफील्ड में खेले गए इस फुटबॉल मैच के दौरान ही भगदड़ मची, जिसमें लिवरपुल के 97 फैंस की मौत हुई थी।

भगदड़ मचने से हुए कुछ बड़े हादसे इस प्रकार हैं :

  • 30 अप्रैल, 2021 : इजराइल में वार्षिक माउंट मेरोन तीर्थयात्रा में मची भगदड़ में 45 लोगों की मौत और दर्जनों अन्य घायल हुए।
  • 24 सितंबर, 2015 : सऊदी अरब में हज के दौरान मची भगदड़ में कम से कम 2,411 हज यात्रियों की मौत हुई।
  • 27 जनवरी, 2013 : ब्राजील के सेंट मारिया में एक नाइट क्लब में आग लगने के बाद भगदड़ में 200 लोगों की जान चली गई।
  • 22 नवंबर, 2010 : कंबोडिया की राजधानी नोमपेन्ह में एक उत्सव के दौरान भगदड़ मचने से 340 से अधिक लोगों की मौत हुई, जबकि सैकड़ों अन्य घायल हो गए।
  • 30 सितंबर, 2008 : भारत के जोधपुर में एक मंदिर में भगदड़ के दौरान फंसने से कम से कम 168 लोगों की मौत और 100 घायल हुए।
  • 12 जनवरी, 2006 : मक्का के पास हज यात्रा के दौरान भगदड़ मचने से 345 लोगों की मौत हो गई।
  • 31 अगस्त, 2005 : इराक के बगदाद में धार्मिक जुलूस के दौरान एक पुल की रेलिंग टूटने से कई लोग टिगरिस नदी में गिर गए। इस हादसे में कम से कम 640 लोगों मौत हो गई।
  • 25 जनवरी, 2005 : महाराष्ट्र स्थित मांढरदेवी मंदिर में भगदड़ मचने से 265 लोगों की मौत हुई।

ये भी पढ़ें : इंडोनेशिया के फुटबॉल स्टेडियम में मची भगदड़ की जांच शुरू, देखिए हादसे की दर्दनाक तस्वीरें