दिल्‍ली: तेज रफ्तार ट्रक का कहर, डिवाइडर पर सो रहे चार लोगों की मौत

नई दिल्‍ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सीमापुरी के डीटीसी डिपो रेडलाइट पर भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। एक अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर पर सो रहे लोगों पर चढ़ गया। पुलिस के अनुसार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक को अस्‍पताल पहुंचने पर मृत घोषित किया गया …

नई दिल्‍ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सीमापुरी के डीटीसी डिपो रेडलाइट पर भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। एक अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर पर सो रहे लोगों पर चढ़ गया। पुलिस के अनुसार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक को अस्‍पताल पहुंचने पर मृत घोषित किया गया और एक अन्‍य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ये हादसा देर रात हुआ। इस घटना में शामिल वाहन का पता लगाने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। इस मामले में उपयुक्त धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अस्पताल में अभी 2 लोग भर्ती हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे में मरने वालों की पहचान की जा चुकी है, ये चारों ही दिल्ली के सीमापुरी के रहने वाले हैं। न्यू सीमापुरी के रहने वाले करीम (52), छोटे खान (25), शाह आलम (38), साहिबाबाद के रहने वाले राहुल (45) शामिल हैं। इसके अलावा घायलों में साहिबाबाद के रहने वाले मनीष (16) और दिल्ली के ताहिर पुर के प्रदीप (30) शामिल हैं।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि सीमापुरी में DTC डिपो रेडलाइट पार करते समय 1:51 बजे एक अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क के डिवाइडर पर सो रहे 4 लोगों को कुचल दिया और 2 लोगों को घायल कर दिया। दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई और एक को मृत घोषित किया और चौथे की प्राथमिक उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

 

ये भी पढ़ें : लखनऊ: तारपीन तेल की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक मजदूर की मौत