फिल्म पहेली का फर्स्ट लुक रिलीज, दो लुक में दिख रहे हैं यश कुमार

फिल्म पहेली का फर्स्ट लुक रिलीज, दो लुक में दिख रहे हैं यश कुमार

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता यश कुमार की आने वाली फिल्म पहेली का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। यश कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली फिल्म पहेली का फर्स्ट लुक जारी किया है। फर्स्ट लुक में यश दो शेड में दिख रहे हैं। एक में वह ठेठ गवई अंदाज और …

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता यश कुमार की आने वाली फिल्म पहेली का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। यश कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली फिल्म पहेली का फर्स्ट लुक जारी किया है। फर्स्ट लुक में यश दो शेड में दिख रहे हैं। एक में वह ठेठ गवई अंदाज और दूसरे में शहरी लुक में हैं।

यश कुमार ने कहा कि पहेली एक अनोखी फ़िल्म है। सस्पेंस थ्रिलर फिल्में भोजपुरी में कमतर देखने को मिलती हैं। दर्शको की उम्मीदें अब काफी बढ़ गयी हैं और यह फ़िल्म उनके उम्मीदों पर खरा उतरेगी। पहेली हमारी बेहतरीन फिल्मो में से एक होगी। पहेली के निर्माता कमल यादव एवं कपिल पांडे और निर्देशक शिवजीत कुमार हैं।

ये भी पढ़ें:-रणदीप हुड्डा के साथ वेबसीरीज कैट में नजर आएंगी काव्या थापर