डाउन टू अर्थ, बेहद शालीन व्यक्ति हैं रणबीर: वाणी कपूर

डाउन टू अर्थ, बेहद शालीन व्यक्ति हैं रणबीर: वाणी कपूर

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर का कहना है कि रणबीर कपूर डाउन टू अर्थ और बेहद शालीन व्यक्ति हैं और उनके मन में रणबीर कपूर के लिये बेहद सम्मान हैं। वाणी कपूर जल्द ही रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाली हैं। वाणी कपूर, रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘शमशेरा’ में काम कर रही हैं। …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर का कहना है कि रणबीर कपूर डाउन टू अर्थ और बेहद शालीन व्यक्ति हैं और उनके मन में रणबीर कपूर के लिये बेहद सम्मान हैं। वाणी कपूर जल्द ही रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाली हैं। वाणी कपूर, रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘शमशेरा’ में काम कर रही हैं।

वाणी कपूर ने कहा कि रणबीर काफी ‘डाउन टू अर्थ’ और बेहद शालीन व्यक्ति हैं। वाणी कपूर ने कहा, “रणबीर के लिए मेरे मन में उनके लिए बहुत सम्मान है। वह एक ऐसे को-ऐक्टर हैं, जिसके अंदर कोई घमंड नहीं है और न हीं वह किसी स्टार की तरह व्यवहार करते हैं। वह एकदम सामान्य, डाउन टू अर्थ, बेहद शालीन व्यक्ति हैं।

उनके साथ काम करते हुए कभी ऐसा नहीं लगता है जैसे उनके साथ स्टारडम जुड़ा हुआ हो। मुझे लगता है कि मेरे मन में उनके लिए बहुत सम्मान है और यकीनन मैं उनका काम और उनकी फिल्में देखना पसंद करती हूं।

पढ़ें: ‘वेलकम 3’ में एक बार फिर साथ नजर आ सकते हैं अनिल कपूर और नाना पाटेकर

बताया जा रहा है कि फिल्म ‘शमशेरा’ 19वीं सदी के एक डकैत जाति की कहानी है जो अपने अधिकारों के लिए अंग्रेजों से भिड़ जाते हैं। रणबीर कपूर और वाणी कपूर के अलावा फिल्म में संजय दत्त भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाले हैं।

सलमान खान के साथ फिर काम करना चाहते हैं कबीर खान

बॉलीवुड के जानेमाने निर्देशक कबीर खान दबंग स्टार सलमान खान के साथ फिर काम करना चाहते हैं। कबीर खान ने सलमान खान को लेकर ‘एक था टाइगर’, ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘ट्यूबलाइट’ बनायी थी। वहीं, कबीर खान एक बार फिर सलमान खान के साथ काम करना चाहते हैं। चर्चा है कि फिल्म बजरंगी भाईजान का सीक्वल बनाया जा रहा है। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…