Deepika-Ranveer Photos : रैंप पर रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में बिखेरा जलवा, स्टेज पर Kiss करके जाहिर किया प्यार

Deepika-Ranveer Photos : रैंप पर रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में बिखेरा जलवा, स्टेज पर Kiss करके जाहिर किया प्यार

मुंबई। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री के सबसे फेमस कपल्स में से एक हैं। दोनों ही हमेशा अपनी स्टाइल और लाइफ स्टाइल से हमेशा लोगों का ध्यान खींचते हैं। इसी बीच 29 जुलाई को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह स्टाइलिश अंदाज में रैंप पर उतरे। दोनों ने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के मिजवान फैशन …

मुंबई। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री के सबसे फेमस कपल्स में से एक हैं। दोनों ही हमेशा अपनी स्टाइल और लाइफ स्टाइल से हमेशा लोगों का ध्यान खींचते हैं। इसी बीच 29 जुलाई को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह स्टाइलिश अंदाज में रैंप पर उतरे। दोनों ने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के मिजवान फैशन शो 2022 के लिए रैंप वॉक किया।

मिजवान फैशन शो में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का लुक और स्टाइल देखने लायक था। दोनों साथ में रॉयल फीलिंग दे रहे थे।

दीपिका ने मनीष मल्होत्रा का बनाया जबरदस्त लहंगा पहना था। खूबसूरत डिटेल्स और डिजाइन के साथ बना यह लहंगा शानदार था। इसे पहनकर दीपिका की रैंप वॉक भी देखने लायक थी।

रणवीर ने ब्लैक कलर के कुर्ते और पायजामे के साथ बेहद खूबसूरत व्हाइट एम्ब्रोडिएरी वाला कोट पहना था। इस लुक को ओ और भी शानमदार बनाने के लिए रणवीर ने फ्रिल्स वाले ब्लैक स्टाइलिश शूज पहने थे।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में रैंप वॉक किया। इसके साथ दोनों रोमांटिक होते भी नजर आए। दीपिका ने रणवीर को गाल पर Kiss किया तो वहीं रणवीर ने भी उन्हें Kiss किया। दीपिका और रणवीर की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

कपल के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म ‘पठान’ में नजर आएंगी। वहीं इस साल क्रिसमस पर रणवीर सिंह अपनी फिल्म ‘सर्कस’ के साथ आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें : व्हाइट ऑफ शोल्डर गाउन में Shrenu Parikh लगीं बला की खूबसूरत, फैंस बोले- Uff