भारत जोड़ो यात्रा पार्टी के लिए संजीवनी का काम करेगी: सोनिया गांधी

भारत जोड़ो यात्रा पार्टी के लिए संजीवनी का काम करेगी: सोनिया गांधी

कन्याकुमारी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी की भारत जोड़ो  यात्रा भारतीय राजनीति के लिए परिवर्तनकारी क्षण है और यह पार्टी के संगठन के लिए संजीवनी का काम करेगी। उन्होंने इस यात्रा की शुरुआत के मौके पर भेजे अपने संदेश में यह भी कहा कि उनकी पूरी भावना इस यात्रा …

कन्याकुमारी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी की भारत जोड़ो  यात्रा भारतीय राजनीति के लिए परिवर्तनकारी क्षण है और यह पार्टी के संगठन के लिए संजीवनी का काम करेगी। उन्होंने इस यात्रा की शुरुआत के मौके पर भेजे अपने संदेश में यह भी कहा कि उनकी पूरी भावना इस यात्रा के साथ है। सोनिया गांधी ने कहा, यह गौरवशाली विरासत वाली हमारी महान पार्टी के लिए ऐतिहासिक अवसर है। मुझे उम्मीद कि यह हमारे संगठन के लिए संजीवनी का काम करेगा।

उन्होंने कहा, यह यात्रा भारतीय राजनीति के लिए परिवर्तनकारी क्षण है। गौरतलब है कि सोनिया गांधी चिकित्सीय जांच के लिए विदेश में हैं। हाल ही में उनकी मां का निधन हुआ है कन्याकुमारी में कांग्रेस की एक सभा के साथ भारत जोड़ो यात्रा की औपचारिक शुरुआत हुई। राहुल और 118 अन्य भारत यात्री बृहस्पतिवार को विधिवत पैदल मार्च की शुरुआत करेंगे।

ये भी पढ़ें- भारत जोड़ो यात्रा ,भारतीय राजनीति में यह एक टर्निंग पॉइंट है- राजेश ठाकुर