बरेली: सपा संस्थापक मुलायम सिंह की बिगड़ी तबीयत, मंदिर और शाहदाना वली में की गई ठीक होने की दुआ

बरेली: सपा संस्थापक मुलायम सिंह की बिगड़ी तबीयत, मंदिर और शाहदाना वली में की गई ठीक होने की दुआ

बरेली, अमृत विचार। भारत के पूर्व रक्षा मंत्री, सपा के संथापक मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य खराब होने पर उनका उनको गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जैसे ही उनके चाहने वाले सपा के पदाधिकारियों को पता चला उन्होंने उनकी लंबी उम्र की दुआ करना शुरू कर दिया है। उनके जल्दी ठीक …

बरेली, अमृत विचार। भारत के पूर्व रक्षा मंत्री, सपा के संथापक मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य खराब होने पर उनका उनको गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जैसे ही उनके चाहने वाले सपा के पदाधिकारियों को पता चला उन्होंने उनकी लंबी उम्र की दुआ करना शुरू कर दिया है। उनके जल्दी ठीक होने की कामना को लेकर आज कचहरी पर स्थित मंदिर में हवन पूजन कर उनके ठीक और दीर्घायु होने की कामना की गई।

बता दें पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने अपने कार्यकाल में चुंगी समाप्त कर आम जन को लाभ देने और शहीद हुए सैनिक और अधिकारियों का पार्थिव शरीर उनके घर तक ससम्मान पहुंचाना और राजकीय सम्मान देने जैसे तमाम ऐतिहासिक निर्णय अपने राजनीतिक कार्यकाल में मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्री रहते हुए किए। इस मौके पर मुख्य रूप से कमल साहू, राहुल यादव, सुमित यादव, राहुल कश्यप, अवनीश गुर्जर, गोपाल कश्यप, संजय वीरेश यादव, एम एस यादव, दयाराम यादव, प्रदीप सिंह यादव, राजू मौर्य एड, संजय कुमार वर्मा, विजय कुमार, अभिषेक सक्सेना, संजीव मिश्रा, मयंक शुक्ला।

वहीं शाम 6 बजे हजरत शाहदाना वली साहब की दरगाह पर सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की सेहत के लिए दुआ की गई। जिसमें समाजवादी पार्टी के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी मुतवल्ली अब्दुल वाजिद, बब्बू भाई के साथ आरिफ कुरैशी, मेराज अंसारी, लकी शाह रेहान अली, गोविंद सैनी, साहजेब अंसारी, मोहम्मद अशफाक, मोहम्मद वसीम, डॉक्टर फाजिल मुशर्रफ, अल्तमश हुसैन, मोहर सिंह लोधी, अनूप सागर, सलामत हुसैन, डॉक्टर चांद, मौलाना हनीफ खान, नाजिम कुरैशी, शिवम प्रजापति, काले पप्पू पार्षद, नौशाद अली, चन्ने मंसूरी, अमित पाल आदि लोग मौजूद रहे ।

ये भी पढ़ें- बरेली: SP कार्यालय में हवन का आयोजन, मुलायम सिंह की दीर्घायू के लिए की पूजा-अर्चना