बांदा: मॉडल गांव बनाने के लिए किसानों को दिखाई राह

बांदा: मॉडल गांव बनाने के लिए किसानों को दिखाई राह

बांदा, अमृत विचार। कृषि विश्वविद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय किसान मेले में मॉडल गांव के बारे में किसानों को जागरूक किया गया। मेले में लगाए गए स्टॉल पर किसानों की भारी भीड़ रही। जिन्हें गांव को मॉडल बनाने के लिए 25 बिंदुओं की जानकारी दी गई। कृषि मेले में जहां सौ स्टाल लगाए गए …

बांदा, अमृत विचार। कृषि विश्वविद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय किसान मेले में मॉडल गांव के बारे में किसानों को जागरूक किया गया। मेले में लगाए गए स्टॉल पर किसानों की भारी भीड़ रही। जिन्हें गांव को मॉडल बनाने के लिए 25 बिंदुओं की जानकारी दी गई। कृषि मेले में जहां सौ स्टाल लगाए गए थे वहीं मॉडल गांव संस्था द्वारा भी अपना स्टॉल लगाया गया।

इस स्टाल के माध्यम से सचिन चौधरी और राघवेंद्र चौधरी ने किसानों को मॉडल गांव बनाने के लिए शपथ पत्र से संबंधित 25 बिंदुओं की जानकारी दी। इस दौरान किसानों ने डवकमसगांव की जानकारी हासिल करने के लिए बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस संबंध में संस्था द्वारा बताया गया कि गांव में विकास का एजेंडा विलेज मेनिफेस्टो के माध्यम से गांव के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का काम कर रही है।

वही किसान मेले के माध्यम से किसानों को मॉडल गांव बनाने के लिए बिंदुवार जानकारी दी गई ताकि मॉडल गांव बनाने के उद्देश्य से गांव का विकास कर सके। संस्था ने बताया कि हमारा उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा गांव में डवकमस गांव तैयार करना है इसके लिए विलेज चेंज मेकर भी तैयार किए जाएंगे जो राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण देने का काम करेंगे। मेले में क़ृषि एवं अन्य विषयों के छात्रों ने मॉडल गांव के साथ जुड़कर गाँव को मॉडल बनाने का संकल्प भी लिया।

ये भी पढ़ें-पूर्ववर्ती सरकारों ने अपना उल्लू सीधा किया: लाल सिंह आर्य