बलिया: भाजपा सांसद के सहयोग से मुलायम सिंह की स्मृति में बनेगा संवाद केन्द्र

बलिया। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की स्मृति में बलिया में संवाद केन्द्र बनाया जायेगा। इसकी पहल करते हुए बलिया से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से बलिया के लोकसभा सदस्य वीरेन्द्र सिंह मस्त ने स्व. मुलायम सिंह यादव की स्मृति में संवाद केन्द्र बनवाने के लिए …
बलिया। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की स्मृति में बलिया में संवाद केन्द्र बनाया जायेगा। इसकी पहल करते हुए बलिया से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से बलिया के लोकसभा सदस्य वीरेन्द्र सिंह मस्त ने स्व. मुलायम सिंह यादव की स्मृति में संवाद केन्द्र बनवाने के लिए सासंद निधी से 25 लाख रुपये देने की संस्तुति की है।
मस्त ने बलिया के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर बलिया जिला मुख्यालय में स्थित सिविल कचहरी में 25 लाख रुपये की लागत से मुलायम सिंह यादव की स्मृती में संवाद केन्द्र बनवाने का प्रस्ताव भेजा है। भाजपा सासंद नें इसका नाम धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव संवाद भवन रखा है। पत्र में भाजपा सांसद ने सपा संस्थापक की तारीफ करते हुए उन्हें विलक्षण प्रतिभा का धनी बताया।
उन्होंने कहा है कि मुलायम सिंह यादव को जमीन से जुड़े नेता के रूप में भी सराहा गया है। उन्होंने मुलायम सिंह यादव की स्मृति में बलिया सिविल कचहरी परिसर में सासंद निधी से 25 लाख रुपये स्वीकृति दे दी है। उन्होंने कहा कि इस भवन का नाम ‘धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव संवाद भवन’ रखने का प्रस्ताव भी किया है।
यह भी पढ़ें:-मुलायम सिंह यादव की अस्थियां आज संगम में होंगी विसर्जित, बेटे अखिलेश परिवार के साथ पहुंचेंगे प्रयागराज