मुलायम सिंह यादव की अस्थियां आज संगम में होंगी विसर्जित, बेटे अखिलेश परिवार के साथ पहुंचेंगे प्रयागराज

मुलायम सिंह यादव की अस्थियां आज संगम में होंगी विसर्जित, बेटे अखिलेश परिवार के साथ पहुंचेंगे प्रयागराज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की अस्थियां आज संगम में विसर्जित की जाएंगे। बेटे अखिलेश यादव आज परिवार के साथ सैफई से अस्थियां लेकर प्रायगराज जाएंगे। जहां विधि-विधान से अपने पिता की अस्थियों का विसर्जन करेंगे। इससे पहले हरिद्वार के चंडीघाट पर अखिलेश ने चाचा शिवपाल व पत्नी …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की अस्थियां आज संगम में विसर्जित की जाएंगे। बेटे अखिलेश यादव आज परिवार के साथ सैफई से अस्थियां लेकर प्रायगराज जाएंगे। जहां विधि-विधान से अपने पिता की अस्थियों का विसर्जन करेंगे।

इससे पहले हरिद्वार के चंडीघाट पर अखिलेश ने चाचा शिवपाल व पत्नी डिंपल के साथ अस्थियां को विसर्जित किया था। बता दें कि पूर्व रक्षा मंत्री व सपा संरक्षक मुलयाम सिंह यादव ने 10 अक्टूबर को दुनिया को अलविदा कह दिया था। 11 अक्टूबर को उनका अंतिम संस्कार किया गया।

संगम में होगा मुलायम सिंह यादव की अस्थियों का विसर्जन
सपा की ओर से जारी पत्र में यह जानकारी दी गई है। संगम में अस्थि विसर्जन कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। आज सुबह 11:40 बजे अखिलेश यादव प्रयागराज पहुंच जाएंगे। अखिलेश यादव अस्थि कलश लेकर प्रयागराज पहुंचेंगे। जहां वे विधि-विधान से अपने पिता की अस्थियों का विसर्जन करेंगे।

यह भी पढ़ें:-मुलायम सिंह यादव की अस्थियां गंगा में विसर्जित, बेटे अखिलेश ने किया विसर्जन