बहराइच: जिले में 105 अमृत सरोवरों का चल रहा निर्माण, तीसरे चरण में भी बढ़ेगी संख्या

बहराइच: जिले में 105 अमृत सरोवरों का चल रहा निर्माण, तीसरे चरण में भी बढ़ेगी संख्या

अमृत विचार, बहराइच। जिले के सभी विकास खंडों में 15/15 और अमृत सरोवरों का निर्माण होगा। इसके लिए विकास खंड में खंड विकास अधिकारियों को शासनादेश का पत्र भेज दिया गया है। वहीं जिले में अभी 105 अमृत सरोवरों का निर्माण चल रहा है। लगभग दो माह में काम पूरा होने की उम्मीद है। प्रदेश …

अमृत विचार, बहराइच। जिले के सभी विकास खंडों में 15/15 और अमृत सरोवरों का निर्माण होगा। इसके लिए विकास खंड में खंड विकास अधिकारियों को शासनादेश का पत्र भेज दिया गया है। वहीं जिले में अभी 105 अमृत सरोवरों का निर्माण चल रहा है। लगभग दो माह में काम पूरा होने की उम्मीद है।

प्रदेश सरकार की ओर से पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षित करने के लिए अमृत सरोवर का निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। उसी के तहत ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर का निर्माण कार्य चल रहा है। उपायुक्त स्वत: रोजगार केडी गोस्वामी ने बताया कि जनपद में पहले चरण में 75 अमृत सरोवर का निर्माण चल रहा था। जिसकी संख्या अब 105 हो गई है।

उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में सभी विकास खंड में 15/15 अमृत सरोवर का निर्माण शुरू होगा। इसका पत्र संबंधित विकास खंड के खंड विकास अधिकारियों को भेजकर ग्राम पंचायत को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इसी माह में अन्य ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर का निर्माण शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी अमृत सरोवर का निर्माण मनरेगा मजदूरों से कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि गांव में सरोवर के बनने से बारिश का पानी संरक्षित किया जा सकेगा। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा।

तीसरे चरण में भी बढ़ेगी संख्या

उपायुक्त स्वत: रोजगार केडी गोस्वामी ने बताया कि तीसरे चरण में भी इनकी संख्या बढ़ेगी। तीसरे चरण में प्रत्येक विकास खंड से एक एक और ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर का निर्माण शुरू होगा।

निर्माण के आधार पर लगता है बजट

उपायुक्त ने बताया कि एक अमृत सरोवर निर्माण पर 10 लाख रुपए खर्चा आएगा। लेकिन आयतन के हिसाब से इसका खर्च 25 लाख रुपए तक भी जा सकता है। ऐसे में बजट का निर्धारण नहीं है।

पढ़ें-अयोध्या: भूमि पूजन तक ही सिमटी अमृत सरोवर योजना, एक का भी नहीं बना स्टीमेट

ताजा समाचार

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने दिया राजस्थान रॉयल्स को 189 रनों का लक्ष्य
लखनऊ के चिकित्सकों को मध्य प्रदेश में मिला सम्मान, डॉ. ब्रजेश त्रिपाठी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित 
Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर बन रहा शुभ संयोग, ज्योतिषाचार्य ने बताया- इन चीजों का करें दान... इनको खरीदने से होगा लाभ
ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा से लगातार दूसरे दिन पांच घंटे की पूछताछ, कल फिर किया तलब 
संभल हिंसा में शामिल एक और आरोपी गिरफ्तार...पुलिस के वाहनों में लगाई थी आग
Kanpur: कांग्रेस के पूर्व विधायक को खींच कोतवाली ले जाने पर हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की, तिलक हाल बना छावनी, नारेबाजी