बहराइच: लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने की फायरिंग, महिला घायल

बहराइच। जिले में कलुवापुर गांव निवासी एक ग्रामीण के मकान में रात एक बजे हथियार से लैस बदमाश पहुंचे। इसके बाद सभी ने असलहा दिखाकर बक्से का ताला तोड़ा। वहीं, कमरे में सो रही महिला ने विरोध किया तो उसके ऊपर बदमाशों ने कट्टे से फायरिंग कर दी। जिसके बाद महिला गंभीर रूप से घायल …
बहराइच। जिले में कलुवापुर गांव निवासी एक ग्रामीण के मकान में रात एक बजे हथियार से लैस बदमाश पहुंचे। इसके बाद सभी ने असलहा दिखाकर बक्से का ताला तोड़ा। वहीं, कमरे में सो रही महिला ने विरोध किया तो उसके ऊपर बदमाशों ने कट्टे से फायरिंग कर दी। जिसके बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बदमाश 1.77 लाख रुपए नकदी और मोबाइल लेकर चले गए। रात में ही पति ने पुलिस को सूचना दी। घायल महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
इस घटना के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रानीपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कलुवापुर गांव निवासी नंदलाल पुत्र गुल्ले ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि वह घर के बरामदे में सो रहा था, पत्नी मीरा देवी भी पास में लेटी थी। शुक्रवार रात को हथियार बंद अज्ञात लोग उसके घर में घुस गए। बदमाशों ने घर में रखे बक्से का ताला तोड़ा। इसके बाद सभी ने बक्से में रखी एक लाख 77 हजार रुपए नकदी चुरा ली। कीमती मोबाइल भी सभी ने चुरा लिया। आहत मिलने पर पत्नी कमरे में गई तो बदमाशों को देखा।
पत्नी ने लूट का विरोध किया। इससे नाराज बदमाशों ने पत्नी पर कट्टे से फायरिंग कर दी। फायरिंग में महिला का चेहरा खराब हो गया और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। इसपर शोर सुनकर नंदलाल उठा, उसने ग्रामीणों को एकत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
पढ़ें: अल्पसंख्यक अधिकार दिवस: अल्पसंख्यक समुदाय ने बयां की अपनी समस्याएं
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद घायल महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। रानीपुर पुलिस को घटना के खुलासे के निर्देश दिए गए हैं।
मकान परिसर में छर्रो का लग गया ढेर
रानीपुर थाना क्षेत्र के कलुवापुर गांव में पांच की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने महिला पर फायरिंग कर दी। शोर मचाने पर नाराज बदमाशों ने इतने राउंड फायरिंग किया कि छर्रे पूरे मकान परिसर में फैल गए। एकत्रित करने पर ढेर लग गया।