अयोध्या: मिर्ची तालाब से निकला विशालकाय मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

अयोध्या: मिर्ची तालाब से निकला विशालकाय मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

अयोध्या। सरयू नदी में दिखे मगरमच्छ की तलाश में टीमें जुटी ही हुई थीं कि कुमारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत देवगांव में उभयचर जंतु के मिलने से खलबली मच गई। प्राथमिक विद्यालय तुलसमपुर के पास स्थित मिर्ची तालाब के किनारे विशालकाय मगरमच्छ मिलने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना कुमारगंज वन रेंज के जिम्मेदार …

अयोध्या। सरयू नदी में दिखे मगरमच्छ की तलाश में टीमें जुटी ही हुई थीं कि कुमारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत देवगांव में उभयचर जंतु के मिलने से खलबली मच गई। प्राथमिक विद्यालय तुलसमपुर के पास स्थित मिर्ची तालाब के किनारे विशालकाय मगरमच्छ मिलने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना कुमारगंज वन रेंज के जिम्मेदार अधिकारियों सहित पुलिस को दी।

मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी देवगांव ने सिपाहियों के साथ जाबांजी दिखाते हुए मगरमच्छ को रस्सी से फंदे में फंसाकर पेड़ से बंधवा दिया, जिसके बाद वन विभाग की टीम मगरमछ को पकड़ ले गई। सोमवार की रात लगभग 1 बजे किसी ग्रामीण को तालाब के बाहर मगरमच्छ दिखाई दिया। इसके बाद गांव में गुहार लगनी शुरू हो गई।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पीआरबी पुलिस टीम ने पहले तो वन विभाग से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क न होने के चलते चौकी प्रभारी देवगांव मनीष चतुर्वेदी को बताया। मनीष हमराही सिपाही मनोज कुमार, अशोक व अरविंद के साथ मौके पर पहुंच वन विभाग के कर्मचारियों को मामले की जानकारी दी।

धीरे-धीरे सुबह होने लगी। वन विभाग की टीम जब तक मौके पर पहुंचती तब तक पुलिस वालों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मगरमच्छ को पकड़ने के लिए जोखिम भरा प्रयास किया, जिसमे वे सफल रहे। पुलिस कर्मियों ने रस्सी में फंदा बनाकर मगरमच्छ को फसाकर पेड़ से बंधवा दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम मगरमच्छ को ले गई।

गांव के और तालाब भी कराए जाएं चेक
ग्राम प्रधान मोहम्मद तौफीक का कहना है कि यदि वन विभाग द्वारा तत्परता दिखाई गई होती तो रात में ही मगरमच्छ को पकड़ लिया गया होता। गांव के पास जितने तालाब मौजूद हैं, सभी तालाबों में जाल डलवा कर चेक करवा लिया जाए कि कहीं और तो नहीं है। क्योंकि जिस स्थान से मगरमच्छ पकड़ा गया उसी के बगल प्राथमिक विद्यालय भी मौजूद है।

यह भी पढ़ें-बलिया: सरयू नदी में नाव पलटने से 14 लोग डूबे, गोताखोरों ने 13 को बचाया, एक लापता

ताजा समाचार

UN के प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस और मोहम्मद यूनुस के बीच घरेलू मुद्दों और रोहिंग्या स्थिति पर हुई चर्चा 
Etawah: सैफई में समाजवादी रंग, अखिलेश यादव ने खेली फूलों की होली, हजारों कार्यकर्ता पहुंचे
अमेरिका : 'हमास का समर्थन' करने की वजह से वीजा गंवाने वाली भारतीय छात्रा स्वदेश लौटी 
Etawah में युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत: होली खेलकर आने के बाद घर पर अचानक बिगड़ी तबीयत, हत्या का आरोप
'अगर वह हमारे लिए गाएंगे तो आभारी रहूंगा', जावेद अख्तर ने की पाकिस्तानी गायक मुअज्जम अली खान की सराहना 
शाहजहांपुर: होली पर दो पक्षों में विवाद होने पर चले ईंट-पत्थर और लाठी डंडे