अयोध्या: उप परिवहन आयुक्त ने ट्रक-बस यूनियन पदाधिकारियों के साथ की बैठक, ओटीएस योजना गति देने पर दिया जोर

अयोध्या। एकमुश्त योजना को गति देने के लिए बुधवार को लखनऊ परिक्षेत्र के उप परिवहन आयुक्त निर्मल प्रसाद आरटीओ ऑफिस पहुंचे। उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण कर ट्रक-बस यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। संभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने ओटीएस योजना को और गति प्रदान करने पर जोर दिया। उप परिवहन आयुक्त …
अयोध्या। एकमुश्त योजना को गति देने के लिए बुधवार को लखनऊ परिक्षेत्र के उप परिवहन आयुक्त निर्मल प्रसाद आरटीओ ऑफिस पहुंचे। उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण कर ट्रक-बस यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। संभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने ओटीएस योजना को और गति प्रदान करने पर जोर दिया।
उप परिवहन आयुक्त निर्मल प्रसाद ने मासिक लक्ष्य की भी समीक्षा की। मासिक लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धि 40.91 प्रतिशत रही। उप परिवहन आयुक्त लखनऊ परिक्षेत्र निर्मल प्रसाद ने एकमुश्त योजना और मासिक लक्ष्य के प्रगति की समीक्षा के दौरान संभाग के अधिकारियों को विभागीय प्रगति को और तेज करने के निर्देश दिए।
साथ ही हिदायत दी कि अगली बैठक में और अच्छे परिणाम संभाग के दिखने चाहिए। बैठक में आरटीओ प्रशासन संजय सिंह, एआरटीओ प्रशासन अयोध्या आरपी सिंह के अलावा अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
पढ़ें-लखनऊ: चुनाव को देखते हुए बाहर से आने वाले वाहनों की सघन चेकिंग करेगा परिवहन विभाग…