अयोध्या: घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जानें पूरा मामला

अयोध्या। जिले के रौनाही थाना के सत्ती चौरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत सारंगापुर मजरे बदन का पुरवा में फंदे से लटका युवक का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 18 वर्षीय शुभम पुत्र स्व राम मनोहर के रूप में हुई। उसका शव घर की पहली मंजिल पर बने टीन शेड के कमरे …
अयोध्या। जिले के रौनाही थाना के सत्ती चौरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत सारंगापुर मजरे बदन का पुरवा में फंदे से लटका युवक का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 18 वर्षीय शुभम पुत्र स्व राम मनोहर के रूप में हुई। उसका शव घर की पहली मंजिल पर बने टीन शेड के कमरे मे अंगोछे से लटका मिला। चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ राय ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया।
मृतक की मां मिथलेश कुमारी के अनुसार शुभम मंगलवार रात खाना खाकर कमरे मे सोने के लिये गया। सुबह अंदर से दरवाजा खिड़की बंद था और टीन शेड के नीचे पाइप के सहारे अंगोछे मे लटकता शव देखा गया।
पढ़ें: झारखंड में दो वर्षों में बेरोजगारों की संख्या छह गुना बढ़ी, किसी को भी नहीं मिला बेरोजगारी भत्ता
चौकी प्रभारी ने बताया कि शुभम एक माह पहले पंजाब मे नौकरी कर घर आया था। वहीं पुलिस की ओर से मोबाइल को कब्जे में लेकर मौत के कारणों की जांच की जा रही है।
अयोध्या: सहादतगंज तोगपुर काली मंदिर के पास उड़ान कार्यक्रम का हुआ आयोजन
महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि मोदी और योगी के कुशल नेतृत्व में समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए उड़ान कार्यक्रम उपयोगी सिद्ध हो रहा है। मलिन बस्तियों में स्वरोजगार, स्वच्छता, स्वास्थ्य, सुविधाएं व शत प्रतिशत टीकाकरण विभिन्न विभागों की जन कल्याणकारी योजनाएं उपलब्ध हों, इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार भारत सरकार के सहयोग से रचनात्मक अभियान संचालित कर रही है। उड़ान कार्यक्रम के दौरान मेयर ने एक शिशु को अन्नप्राशन करा गर्भवती महिला को फलों की टोकरी भेंट की। और अधिक जानकारी के लिए यहा क्लिक करें….