हल्द्वानी: 36 से पूछताछ, तीन संदिग्धों की डीएनए जांच और पकड़ा गया दुष्कर्म का आरोपी

हल्द्वानी, अमृत विचार। n ने राजपुरा निवासी मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी की पोल खोल दी। डीएनए नमूने के मिलान के बाद आरोपी के दुष्कर्म की पुष्टि हुई। आरोपी को कोर्ट पेश कर जेल भेज दिया गया। पिछले वर्ष सितंबर माह में 22 वर्षीय पीड़िता से दुष्कर्म का मामला उजागर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। n ने राजपुरा निवासी मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी की पोल खोल दी। डीएनए नमूने के मिलान के बाद आरोपी के दुष्कर्म की पुष्टि हुई। आरोपी को कोर्ट पेश कर जेल भेज दिया गया।

पिछले वर्ष सितंबर माह में 22 वर्षीय पीड़िता से दुष्कर्म का मामला उजागर हुआ था। दुष्कर्म पीड़िता आठ माह की गर्भवती थी। पिता की ओर से नौ सितबंर को दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें पड़ोसी व्यक्ति पर दुष्कर्म का शक जताया था।

इधर, मानसिक अस्वस्थता के चलते पीड़िता सही जानकारी देने में असमर्थ थी। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर 36 लोगों से पूछताछ की। इसके साथ ही तीन संदिग्धों के रक्त के नमूने लिए गए। इसमें संदिग्ध पड़ोसी भी शामिल था। संदिग्धों के डीएनए नमूने का पीड़िता की बच्ची के डीएनए से मिलान कराया गया।

सीओ सिटी प्रमोद शाह ने बताया कि संदिग्ध पड़ोसी और पीड़िता की बच्ची का डीएनए मिलान हो गया। इसके बाद विवेचक दीपा जोशी ने आरोपी पड़ोसी यशपाल आर्य निवासी राजपुरा को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को आरोपी को एसीजेएम कोर्ट पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

ताजा समाचार

IPL 2025 RCB vs RR :  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान को 11 रन से हराया, विराट की दमदार बल्लेबाजी आई काम
Lucknow News : तीन दिन से खड़ी कार में मिला चालक का शव, फॉरेंसिक टीम ने की जांच, जुटाए साक्ष्य
प्रयागराज : न्याय व्यवस्था में आमजन का विश्वास बनाए रखने के लिए दोषी न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही आवश्यक
Etawah के सफारी पार्क में दूसरे शावक की मौत: शेरनी रूपा अपने ही शावक के ऊपर बैठी, बचे शावकों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया गया
प्रयागराज : पहलगाम में हुई आतंकवादी घटना में मृत जनों की स्मृति में रखा जाएगा दो मिनट का मौन
Lucknow fire incident : झुग्गी बस्ती में लगी आग, 40 झोपड़ी जलकर राख, दमकल की 12 गाड़ियों ने चार घंटे में पाया आग पर काबू