यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 11 IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 11 IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार रात भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 11 अधिकारियों के तबादले कर दिये हैं।अधिकृत सूत्रों ने बताया कि नीलाब्जा चौधरी अपर पुलिस महानिदेशक, एटीएस, लखनऊ को अपर पुलिस महानिदेशक, सी.आई.डी., लखनऊ बनाया गया है जबकि अजय कुमार मिश्रा पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद को पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज परिक्षेत्र, प्रयागराज बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि जे. रविन्द्र गौड़ पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट आगरा को पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद बनाया गया है। वहीं दीपक कुमार पुलिस महानिरीक्षक, आगरा परिक्षेत्र, आगरा को पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट आगरा बनाया गया है। प्रेम कुमार गौतम पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज परिक्षेत्र, प्रयागराज को पुलिस महानिरीक्षक, ए.टी.एस., लखनऊ बनाया गया है। शैलेश कुमार पाण्डेय पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा को पुलिस महानिरीक्षक, आगरा परिक्षेत्र, आगरा बनाया गया है।

श्लोक कुमार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा बनाया गया है। जबकि दिनेश कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक, बाराबंकी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बुलन्दशहर बनाया गया है। प्रेमचंद पुलिस अधीक्षक, पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ को सेनानायक, 06वीं वाहिनी पीएसी, मेरठ बनाया गया है। अर्पित विजयवर्गीय पुलिस अधीक्षक, बागपत को पुलिस अधीक्षक, बाराबंकी बनाया गया है। सूरज कुमार राय सेनानायक, 06वीं वाहिनी पीएसी, मेरठ को पुलिस अधीक्षक, बागपत बनाया गया है।

 

यह भी पढ़ेः लखनऊः एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया हंगामा, समय से लगेज न मिलने पर जाहिर की नाराजगी

ताजा समाचार

लखनऊ पहुंचा शुभम का शव, एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम ने दी श्रद्धांजलि
प्रयागराज : सपा सांसद रुचि वीरा की याचिका पर अब 28 अप्रैल को सुनवाई सुनिश्चित
IPL 2025- SRH vs MI IPL : अभिनव-क्लासेन की धुंआंधार बल्लेबाजी नहीं आई काम, मुम्बई ने हैदराबाद को सात विकेट से हराया
पहलगाम आतंकी हमला: CCS मीटिंग के बाद सरकार का बड़ा फैसला, सिंधु जल समझौते पर रोक, अटारी वाघा बॉर्डर बंद
कैलिफोर्निया में कानपुर की बेटी को पति ने किया प्रताड़ित, 80 लाख के गहने और आठ लाख की नकदी हड़प घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज
लखनऊ: हिन्दू महासभा त्रिदंडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता हिरासत में