CSK vs DC: दिल्ली ने जीता टॉस, राहुल त्रिपाठी और जैमी ओवरटन को CSK ने प्लेइंग इलेवन से किया बाहर, बताई ये बड़ी वजह
2.png)
IPL 2025 CSK vs DC playing 11: आईपीएल 2025 का 17वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। चेन्नई के खिलाड़ी पहले फील्डिंग करने के लिए मैदान पर उतरेंगे। चेन्नई को पिछले दो मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा। अब टीम ने अपने प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने राहुल त्रिपाठी और जैमी ओवरटन को बाहर का रास्ता दिखाया है। दिल्ली ने 13 ओवर में 116 रन बनाए हैं।
CSK की प्लेइंग 11 में डेवोन कॉनवे को शामिल किया गया है। वहीं राहुल त्रिपाठी की जगह पर मुकेश चौधरी को मौका दिया गया है। कॉनवे न्यूजीलैंड के एक अनुभवी खिलाड़ी हैं। वे कई मौकों पर शानदार प्रदर्शन भी कर चुके हैं। कॉनवे IPL 2023 में प्रभावी प्रदर्शन किया था। उन्होंने कुल 16 मैचों में 672 रन बनाए थे। इस दौरान छह अर्धशतक भी लगाए थे।
क्यों बाहर हुए राहुल त्रिपाठी
राहुल अनुभवी खिलाड़ी हैं, लेकिन IPL में उनका हालिया प्रदर्शन निराशाजनक रहा। राहुल को इस सीजन के अभी तक तीन मैचों में खेलने का मौका मिला, लेकिन वे तीनों ही मैचों में फ्लॉप साबित हुए। राहुल मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2 रन बनाकर आउट हो गए थे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ भी महज 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। राजस्थान के खिलाफ भी वह सिर्फ 23 रन ही बना सके थे। CSK ने आज सीएसके और डीसी के मैच के बीच जैमी ओवरटन को इम्पैक्ट प्लेयर्स की लिस्ट में रखा है।
दिल्ली-चेन्नई की प्लेइंग-11
दिल्ली कैपिटल्स : जैक फ्रेजर-मैकगर्क, केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा, विपराज निगम, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव
चेन्नई सुपर किंग्स : रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, खलील अहमद, मथीशा पथिराना
इम्पैक्ट प्लेयर्स -
चेन्नई : शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, नाथन एलिस, शेख रशीद
दिल्ली : मुकेश कुमार, करुण नायर, त्रिपुराना विजय, दर्शन नालकंडे, डोनोवन फरेरा
यह भी पढ़ेः ISSF World Cup: सिफत नीलिंग ने दिलाया भारत को पहला गोल्ड मेडल, निशानेबाजी में की शानदार वापसी