झारखंड: होली जुलूस के दौरान बवाल, गिरिडीह में झड़प के बाद आरोपियों की तलाश जारी 

झारखंड: होली जुलूस के दौरान बवाल, गिरिडीह में झड़प के बाद आरोपियों की तलाश जारी 

रांची, अमृत विचारः झारखंड के गिरिडीह जिले में होली के दौरान हुई झड़प में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तलाश अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। घोरथंबा इलाके में शुक्रवार को होली के जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच झड़प हो गई थी जिसमें कई लोग घायल हो गए। इस झड़प के दौरान कई दुकानों और वाहनों में आग लगा दी गई।

गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक बिमल कुमार ने बताया, "स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। झड़प में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।" उन्होंने कहा कि इलाके में शांति बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस घटना के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, ‘‘गिरिडीह के घोरथंबा में होली के जुलूस पर पथराव और आगजनी की दुखद घटना हेमंत सोरेन सरकार की तुष्टिकरण की राजनीति और प्रशासनिक तंत्र की विफलता का नतीजा है।’’ केंद्रीय मंत्री और कोडरमा से सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि स्थानीय प्रशासन की लापरवाही के कारण स्थिति बिगड़ी। उन्होंने कहा, "प्रेम और भाईचारे के पर्व होली पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण है।" 

यह भी पढ़ेः नॉर्थ-ईस्ट के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, असम में नवीनीकृत पुलिस अकादमी के पहले चरण का किया उद्घाटन

ताजा समाचार

बहराइच: भाजपा ने दोबारा सौंपी जिलाध्यक्ष की कमान, तो भावुक उठे बृजेश पांडेय, देखें वीडियो
मुरादाबाद : आकाश पाल फिर बने भाजपा के जिलाध्यक्ष, समर्थकों में खुशी की लहर
वरिष्ठ भाजपा नेता अन्नू गुप्ता इटावा के जिलाध्यक्ष घोषित; समर्थकों में दौड़ी खुशी की लहर
UP BJP List: भाजपा ने जारी की यूपी के नए जिलाध्यक्षों की लिस्ट, बहराइच में बृजेश पांडेय फिर बने जिलाध्यक्ष
Breaking ::: प्रेमिका की हत्या करने के बाद थाने पहुंचा प्रेमी , बोला कि रेलवे ट्रैक पर फेंक दी है युवती की लाश
बरेली वाले मौलाना की नजर में अब शमी की बेटी गुनहगार ! मनाया था होली का त्योहार