कासगंज : बाजारों पर चढ़ रहा होली का शबाब, भीड़भाड़ से जाम के हालात

चरमरा गई शहर की यातायात व्यवस्था, लोगों को हुई परेशानी

कासगंज : बाजारों पर चढ़ रहा होली का शबाब, भीड़भाड़ से जाम के हालात

कासगंज, अमृत विचार। बाजारों में उमड़ती भीड़ और पल पल लगता जाम होली पर लोगों के उत्साह पर्व के नजदीक आने का संकेत रही है। गुरुवार को बाजारों में भीड़ भाड़ रही। लोगों ने जमकर खरीदारी की। फुटपाथों पर फैले व्यापार ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाई। जगह जगह जाम की वजह से लोग परेशान दिखाई दिए।

होली पर्व को लेकर बाजारों में रौनक अब शबाब पर आ गई है। गुरुवार की सुबह से शाम तक खरीदारी की भीड़ उमड़ रही है। रंग गुलाल पिचकारी, रेडीमेड वस्त्र एवं खाद्य सामग्री विक्रेताओं के यहां खरीददारों की भीड़ लग रही है। वहीं हलवाइयों की दुकानों पर भी रेडीमेड गुजिया और सेब, मठरी आदि पकवान लेने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। सुबह 11 बजे तक तो बाजारों में खरीदारों की भीड़ इस कदर हो गई शहर की चारों मुख्य बाजार नदरई गेट, सहावर गेट, बिलराम गेट एवं सोरों गेट पर पल पल जाम लगा। जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। त्योहार के कारण रंग गुलाल, पिचकारी की दुकानें अस्थाई रुप से फुटपाथों पर सज गई हैं। फुटपाथ घिर जाने से सड़कें सकरी हो गई हैं तो जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं वाहनों के दबाव से यातायात व्यवस्था भी बेपटरी दिखाई दे रही है, लेकिन बाजारों में उमड़ती भीड़ पर्व के प्रति लोगों का उत्साह और होली नजदीक आने का संकेत दे रही है।

बढ़ी खोए की मांग, दूध की किल्लत
होली पर्व घर-घर खोए की गुजिया बनाई जाती है। लिहाजा बीते तीन दिनों में खोए की मांग एक साथ बढ़ गई है। खोया विक्रेताओं ने इसकी कीमत भी बढ़ा दी है। खोया की आपूर्ति के लिए दूध भी ऊंची कीमतों में खरीदा जा रहा है। स्थिति यह है कि खोए की मांग तो बढ़ी है, लेकिन घरेलू उपभोक्ताओं के लिए दूध की किल्लत हो रही है। वहीं पैक दूध की भी आपूर्ति कम दिखाई दे रही है। दूध न मिलने से घरों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें - कासगंज : जिले में 1460 स्थानों पर होगा होलिका दहन, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

ताजा समाचार