कासगंज : जिले में 1460 स्थानों पर होगा होलिका दहन, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
94 संवेदनशील और 44 अतिसंवेदशील स्थलों को किया गया चिंहित

कासगंज, अमृत विचार: जिले में होलिकोत्सव मनाने के लिए अभी से लोग उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। तैयारियां जोरों पर हैं। इधर, होली का पर्व को सौहार्द के साथ मनाने की अपील पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही है। जिले में सभी होलिका दहन स्थलों पर पुलिस का पहरा लगेगा। पुलिस के रिकार्ड के अनुसार 1460 स्थानों पर जिले भर में होलिका दहन होगा।
शहर से लेकर गांव तक होलिका दहन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।जा रही है। पंचाग के अनुसार 14मार्च को होलिका दहन होगा। होलिका दहन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चारों ओर होली का उत्सव दिखाई दे रहा है। कोई रंगों में सरबोर है तो कोई गुलाल उड़ा रहा है। होली पर शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां की हैं। गांव गांव पुलिस की टीमें पहुंच रही हैं और जिन लोगों से शांति भंग का खतरा है उन्हें मुचलकों पर पाबंद कर रही हैं।
प्रभावी होगी सेक्टर जोनल व्यवस्था
होली पर्व पर सेक्टर और जोनल व्यवस्था भी प्रभावी रहेगी। आज से सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट पुलिस महकमे के सक्रिय हो जाएंगे और अपने अपने जोन एवं सेक्टर में नजर बनाए रखेंगे। 15 मार्च दोपहर तक यह व्यवस्था प्रभावी रहेगी। पांच जोन और 23 सेक्टर में जिले को बिभाजन किया गया है।
आंकड़े की नजर से
- 1300 से अधिक लोग अब तक किए पाबंद
- 1460होलिका दहन स्थलों पर तैनात रहेगा एक-एक आरक्षी
जिले भर में होलिका दहन पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की तैयारी कर ली गई है। अवैध और मिश्रित शराब के विरुद्ध अभियान शुरू किया गया है। कहीं भी अवैध शराब की जानकारी मिलेगी तो कार्रवाई होगी। जोनल, सेक्टर व्यवस्था प्रभावी की जा रही है। - अंकिता शर्मा, एसपी कासगंज।