UP में 41 PCS अफसरों का तबादला, देखें लिस्ट

लखनऊ, अमृत विचारः उत्तर प्रदेश में शासन में पीसीएस स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। अब 41 PCS अफसरों का तबादला कर दिया गया। इसके लिए एक लिस्ट जारी की गई हैं। इस लिस्ट में ज्यादातर एसडीएम अधिकारी शामिल हैं। बुधवार की सुबह-सुबह हुए इन तबादलों में देवरिय के अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव को सिद्वार्थ नगर का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है। इसी तरह मेरठ की अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय को अपर जिलाधिकारी मुरादाबाद में नियुक्ति दी गई।
अपर जिलाधिकारी बरेली दिनेश, मऊ के मुख्य राजस्व अधिकारी बनाए गए। वहीं बस्ती के उपजिलाधिकारी विनोद कुमार पांडेय को नगर मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद बना दिया गया है। आगरा के उपजिलाधिकारी संजीव कुमार शाक्य को अपर जिलाधिकारी प्रयागराज बनाया दिया गया है।
देखें लिस्ट
यह भी पढ़ेः मुजफ्फरनगर बनेगा 'लक्ष्मीनगर'! भाजपा नेता ने विधान परिषद में उठाई मांग, जानें क्या बोले...