शाहजहांपुर: तबाह सड़कों के जख्मों पर लगा रहे घटिया मरहम

भरने के कुछ ही दिनों में दोबारा हो रही गड्ढों की भरमार

शाहजहांपुर: तबाह सड़कों के जख्मों पर लगा रहे घटिया मरहम

शाहजहांपुर, अमृत विचार। सीवर लाइन की खुदाई में तबाह हुई सड़कों के जख्मों पर अधिकारी घटिया मरहम लगाकर इतिश्री कर रहे हैं। गुणवत्ताविहीन मरम्मत के चलते चंद महीनों में ही दोबारा सड़कों में गड्ढों की भरमार हो जाती है। कहीं-कहीं सड़कें कंकर-पत्थर की जमीन में तब्दील हो जाती हैं। आए दिन मरम्मत होने के बाद भी सड़कों की बदहाली दूर नहीं हो पा रही है। कुछ महीने पहले नई बनाई गई कई सड़कें गड्ढों से भर गई हैं। कुछ कंकर-पत्थर की मिट्टी में तब्दील हो गई हैं। जिसके चलते आए दिन जाम लग रहा है और लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
 
महानगर स्मार्ट सिटी बनने की ओर अग्रसर है, लेकिन गड्ढे वाली सड़कें और उनसे लगता जाम इस राह का बहुत बड़ा रोड़ा है। कहीं-कहीं सड़कें इस कदर क्षतिग्रस्त हैं कि मानो जमीन में कंकर-पत्थर बिछा दिए गए हों। हालत यह हैं कि आए दिन इन गड्ढों में स्कूटी, बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। चार पहिया वाहनों को भी क्षति हो रही है। चार पहिया और दोपहिया वाहनों की मरम्मत का खर्च बहुत हो गया है। एसपी कॉलेज रोड, सदर में केनरा बैंक के सामने वाली रोड, अंटा चौराहा वाली सड़क, अंजान चौकी के पीछे वाली सड़क, कटियाटोला रोड सहित अग्रसेन चौक से नगर निगम के एसटीपी प्लांट को जाने वाली सड़क, केरूगंज लिंक मार्ग, नगर निगम से रेलवे फाटक की ओर जाने वाली सड़क वर्तमान में बदहाल है। गलियों में पानी की पाइप लाइन डाले जाने से गड्ढों की भरमार है। यही हाल मुख्य सड़कों का हो गया है। नगर की तमाम मुख्य सड़कों पर गड्ढों की भरमार है। मुख्य बाजार से लेकर बाहरी सड़कों तक सभी जगहों पर गड्ढे देखने को मिल रहे हैं। कई महीने से यही स्थिति बनी हुई है। हालांकि अब सीवर लाइन निर्माण का काम अंतिम चरण में है। ऐसे में इस मुसीबत से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। ईई जल निगम कपिल एम सिंह ने बताया कि सीवर व जलापूर्ति की पाइपलाइन डालने के बाद उसकी मरम्मत कराई गई है। कुछ सड़कों को ठीक कर दिया गया है, जो शेष हैं उन्हें ठीक करने का प्रयास जारी है। 

बदहाल गड्ढे वाली सड़कें जाम की बड़ी वजह
सड़कों की बदहाली के चलते नगर में कई चौराहों पर जाम की स्थिति बनती है। महीनों से लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। सीवर लाइन डालने के लिए जिस दौरान सड़कें खोदी जा रही थीं उस समय तो कई तरह की परेशानी लोगों को हो रही थी। व्यापारी भी परेशान थे। इस संबंध में व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट के साथ बैठक भी की थी। शुरूआत में कुछ रास्तों की मरम्मत शुरू भी हुई, लेकिन अब दोबारा हाल बेहाल हो गया है। सड़कों के गड्ढे लोगों के लिए सिर दर्द बन गए हैं। अंटा चौराहा, सीएमओ ऑफिस रोड, खिरनीबाग, बृज विहार कॉलोनी, खलीलशर्की सहित तमाम स्थानों पर जाम लगने का सिलसिला जारी है। साथ ही आए दिन लोग सड़क के गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। शहर के गड्ढे नासूर बन गए हैं।

जनता चाहे बदहाल सड़कों से छुटकारा
स्थानीय अंशुल गुप्ता खराब सड़कों की वजह से व्यापारियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर सड़कें सही हो जाएं तो व्यापार बढ़ेगा। राकेश त्रिवेदी ने बताया कि केनरा बैंक के सामने काफी समय से सड़क खराब है। यहां से आने-जाने वालों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़क सही करने की अत्यंत आवश्यकता है। अवधेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि बिस्मिल पार्क के पीछे बड़ा गड्ढा है, जिससे कई लोग चोटिल हो चुके हैं। इसके बाद भी गड्ढा नहीं भरा गया है। जरीब अंटा चौराहे के पास सड़क काफी समय से खराब है। लोगों को कई तरह की परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। अनीश खान ने बताया कि महानगर की तमाम सड़कें खराब हैं, जिससे जनता को परेशानी उठानी पड़ती है। अधिकारियों को इस दिशा में ध्यान देना चाहिए।

ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर: मैनपुरी चोरी-एसओजी ने रेल अधिकारी के एक बेटे समेत दो को हिरासत में लिया

ताजा समाचार

लखनऊ पहुंचा शुभम का शव, एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम ने दी श्रद्धांजलि
प्रयागराज : सपा सांसद रुचि वीरा की याचिका पर अब 28 अप्रैल को सुनवाई सुनिश्चित
IPL 2025- SRH vs MI IPL : अभिनव-क्लासेन की धुंआंधार बल्लेबाजी नहीं आई काम, मुम्बई ने हैदराबाद को सात विकेट से हराया
पहलगाम आतंकी हमला: CCS मीटिंग के बाद सरकार का बड़ा फैसला, सिंधु जल समझौते पर रोक, अटारी वाघा बॉर्डर बंद
कैलिफोर्निया में कानपुर की बेटी को पति ने किया प्रताड़ित, 80 लाख के गहने और आठ लाख की नकदी हड़प घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज
लखनऊ: हिन्दू महासभा त्रिदंडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता हिरासत में