कासगंज: सोरों नगर पालिका में भ्रष्टाचार का आरोप...19 बिंदुओं पर विहिप व बजरंग दल ने मांगा हिसाब

विहिप और बजरंग दल ने खोला सोरों नगर पालिका  में भ्रष्टाचार का पुलिंदा

कासगंज: सोरों नगर पालिका में भ्रष्टाचार का आरोप...19 बिंदुओं पर विहिप व बजरंग दल ने मांगा हिसाब

सोरों, अमृत विचार। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के नेताओ ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर जिलाधिकारी को संबोधित 19 सूत्रीय ज्ञापन एडीएम को सौंपकर पालिका द्वारा दो कार्यकाल में कराए गए कार्यो की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने मांग की। साथ ही कार्रवाई न होने पर अनशन पर बैठने की चेतावनी प्रशासन को दी।
 
विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के नेता सुधांशु भारद्वाज के नेतृत्व में आधा दर्जन लोग कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। जहां उन्होंने डीएम मेधा रूपम को संबोधित 19 सूत्रीय ज्ञापन एडीएम राकेश पटेल को सौंपा। बजरंग दल के नेता गोविंद महेरे ने बताया कि पूर्व चेयरमेन मुन्नी देवी द्वारा 2022 से 2023 तक का रत्नावली गेस्ट हाऊस के ठेके का एक वर्ष का नवीनीकरण किया गया था। अधिकारियों की मिलीभगत से 23 को 28 कर दिया है। जिसकी जांच कराई जाए। साथ ही उन्होंने रत्नावली बारात घर की निविदा को कहां प्रसारित किया गया। उसको सार्वजनिक किया जाए। सात साल का ठेका देने को कहा गया था, वह 2023 तक था, लेकिन उसे फर्जी तरीके से 2028 तक कर दिया गया। कासगंज गेट से पुरानी बैंक ऑफ बड़ौदा सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराई जाए।  मेला के नाम पर कितना रुपया आया, कितना कहां खर्च किया गया।  उसका ब्योरा दिया जाए। विगत वर्ष वराह गेस्ट हाऊस का ठेका ई-टेंडर द्वारा किया गया था। वह कितने लाख का टेंडर था और पिछली बार कितना रुपया जमा हुआ। सब्जी मण्डी शौचालय का ठेका किसके नाम पर है। 2024 व 2025 स्ट्रीट लाइटे किस फर्म से आईं व कितनी लगाई गईं इसकी लोकेशन सहित फोटो की जांच कराई जाए। गंगा बाराह द्वार व द्वारिकाधीश का नाम हटाकर रामेश्वर दयाल महेरे कर दिया गया इसको तत्काल बदलवा दिया जाए। जयप्रकाश दुबे चतुर्थ कर्मचारी को प्रधान लिपिक बनाया गया है। उसे तत्काल हटाया जाए। मेले की पुताई पिछली वर्ष 3 लाख रूपये के लगभग हुई थी इस वर्ष 2024 में मेले की पुताई 10. 84 लाख की हुई है। इसकी जांच की जाए। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ 420 का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। मांग करने वालों में आकाश गोस्वामी, यश महेरे, लोकेश, निखिल निर्भय, निक्की निर्भय सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

जांच के बाद होगी कार्रवाई
एडीएम राकेश पटेल ने बताया कि विहिप और बजरंग दल द्वारा नगर पालिका में भ्रष्टाचार की 19 शिकायतों मिली हैं। जिसकी जांच कराई जाएगी। टीम को गठित कर दिया है। जांच एसडीएम, कोमल पवार, और एसडीएम अनेग सिंह द्वारा पूरी कर रिपोर्ट डीएम मेधा रूपम को सौंपी जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर पालिका में संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - कासगंज: 24 घंटे में लापता किशोर को पुलिस ने किया बरामद, 'ऑपरेशन मुस्कान' को बड़ी सफलता

ताजा समाचार

लखनऊ पहुंचा शुभम का शव, एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम ने दी श्रद्धांजलि
प्रयागराज : सपा सांसद रुचि वीरा की याचिका पर अब 28 अप्रैल को सुनवाई सुनिश्चित
IPL 2025- SRH vs MI IPL : अभिनव-क्लासेन की धुंआंधार बल्लेबाजी नहीं आई काम, मुम्बई ने हैदराबाद को सात विकेट से हराया
पहलगाम आतंकी हमला: CCS मीटिंग के बाद सरकार का बड़ा फैसला, सिंधु जल समझौते पर रोक, अटारी वाघा बॉर्डर बंद
कैलिफोर्निया में कानपुर की बेटी को पति ने किया प्रताड़ित, 80 लाख के गहने और आठ लाख की नकदी हड़प घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज
लखनऊ: हिन्दू महासभा त्रिदंडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता हिरासत में