Pratapgarh News : नगर पालिका उपचुनाव के लिए सपा ने घोषित किया प्रत्याशी, समर्थकों में खुशी की लहर

Pratapgarh News : नगर पालिका उपचुनाव के लिए सपा ने घोषित किया प्रत्याशी, समर्थकों में खुशी की लहर

प्रतापगढ़ अमृत विचार : नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी ने रविवार शाम को पूर्व प्रमुख राज कुमार सिंह को प्रत्याशी घोषित कर दिया। घोषणा होते ही समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।

नगर पालिका अध्यक्ष रहे हरि प्रताप सिंह के निधन के बाद अध्यक्ष पद की सीट रिक्त है। उपचुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। 17 को मतदान व 19 दिसम्बर को मतगणना होनी है। चुनाव की तिथियों का ऐलान होने के बाद भाजपा व सपा से दावेदारों की लंबी लाइन लग गई। समाजवादी पार्टी ने नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए रविवार को प्रत्याशी की घोषणा की। शहर के अजीत नगर के रहने वाले पूर्व ब्लाक प्रमुख राजकुमार सिंह राय साहब को नगर पालिका अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है।

वह वर्ष 2005 से 2010 तक सदर ब्लाक के प्रमुख भी रह चुके हैं। उनकी पत्नी शांति सिंह सपा में महिला सभा की जिलाध्यक्ष हैं। वह भी वर्ष 2010 से 2013 तक सदर ब्लाक से प्रमुख रही  हैं। इसके बाद अविश्वास लाने पर उनको पद से हटना पड़ा था। उम्मीदवार घोषित होने पर समर्थकों ने खुशी जताते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।

यह भी पढ़ें- Barabanki Accident : डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत

ताजा समाचार

Lok Bandhu Hospital Fire: लोकबंधु के OPD में मरीजों की भीड़, आग के बाद इलाज प्रभावित, टालने पड़े 12 ऑपरेशन
UP News: पूर्व विधायक शाहनवाज राणा समेत पांच लोगों पर लगा गैंगस्टर एक्ट, मामला दर्ज 
'हैलो, मैं D कंपनी से बोल रहा हूं... ',मुंबई को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच के दौरान एक व्यक्ति हिरासत में 
उत्तर प्रदेश सरकार पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना, कहा- चंबल की पहाड़ियों में हो रहा है अवैध खनन, मिलीभगत का भी लगाया आरोप
गोसाईगंज की 100 बीघा जमीन पर चला बुलडोज़र, LDA ने की अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई
निखिल टीकाराम फुंडे अयोध्या के नए जिलाधिकारी, चंद्र विजय सिंह का हुआ तबादला