Barabanki News : एसपी ने स्कूली बच्चों के साथ बांटी दीपावली की खुशियां, ASP ने साइकिल चलाकर बच्चों को गुदगुदाया

Barabanki News : एसपी ने स्कूली बच्चों के साथ बांटी दीपावली की खुशियां, ASP ने साइकिल चलाकर बच्चों को गुदगुदाया

बाराबंकी, अमृत विचार :  पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित कंपोजिट विद्यालय के छात्र छात्राओं के साथ दीपावली की खुशियां बाटीं। पुलिस अधीक्षक ने यहां मेधावी छात्राओं को उपहार में साइकिल प्रदान की। बाकी छात्र छात्राओं को मिष्ठान, कपड़े और दूसरे उपहार दिये। उन्होंने बच्चों से कहा कि इस समय आप सभी का काम सिर्फ पढ़ाई करना है। पूरा मन पढ़ाई में लगाएं और अपने भविष्य को उज्जवल बनाएं।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे और उन्होंने बच्चों को शिक्षा का महत्व बताया। उन्हें शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बच्चों से कहा कि आप सभी अपने शिक्षकों को भगवान मानकर उनकी बात मानें और खूब मन लगाकर पढ़ाई करें। तभी आप लोग जीवन में सफल होकर किसी मुकाम पर पहुंच सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान सीओ सिटी सुमित त्रिपाठी और सीओ सदर हर्षित चौहान ने भी स्कूली बच्चों को अपने जीवन के अनुभव बताए। आखिर में एएसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने सीओ सिटी सुमित त्रिपाठी और सीओ सदर हर्षित चौहान के साथ साइककिल चलाकर बच्चों को गुदगुदाया। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक राजेश कुमार, थानाध्यक्ष महिला थाना मुन्नी देवी, प्रभारी यातायात रामयतन यादव और कंपोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापिका, अध्यापक व अध्यापिकाएं मौजूद रहे।

इस दौरान एसपी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों के साथ फुर्सत के कुछ पल बिताकर काफी अच्छा लगा। एएसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा की पहल पर हम लोगों ने बच्चों के साथ समय बिताया और उनको उपहार बांटे। बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। वहीं उपहार पाकर बच्चों के चेहरे भी खिल उठे। उन्होंने कहा कि एसपी और दूसरे पुलिस अधिकारियों को अपने बीच पाकर वह काफी उतसाहित हैं। सभी ने उन्हें मेहनत से पढ़ाई करने औरप जीवन में कुछ बड़ा करने की प्रेरणा दी है।

यह भी पढ़ें- धुआं न धमाका : Helicopter Demo संग ग्रीन पटाखों से सजने लगा लखनऊ का पटाखा बाजार