AKTU: शिक्षित होने के साथ अच्छा इंसान बनना जरूरी, बदलेगी क्लास 9 और क्लास 10 की शैक्षणिक यात्रा

AKTU: शिक्षित होने के साथ अच्छा इंसान बनना जरूरी, बदलेगी क्लास 9 और क्लास 10 की शैक्षणिक यात्रा

लखनऊ, अमृत विचार: कठिन मेहनत और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध होकर कुछ भी हासिल किया जा सकता है। ग्रामीण बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है बस उन्हें अवसर की जरूरत होती है। पूरा देश आपकी ओर देख रहा है। देश को विकसित करने की जिम्मेदारी आपके कंधों पर होगी। इसलिए पूरी मेहनत से पढ़ाई करिए। बच्चों आप भविष्य में डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक चाहे जो कुछ भी बनें, लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी है अच्छा इंसान बनना। ये बातें डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के शैक्षिक भ्रमण पर आये राजकीय विद्यालय सीतापुर के कक्षा-9 और 10 के छात्र-छात्राओं से कुलपति प्रो. जेपी पाण्डेय ने कही।

AKTU: शिक्षित होने के साथ अच्छा इंसान बनना जरूरी, बदलेगी क्लास 9 और क्लास 10 की शैक्षणिक यात्राAKTU: शिक्षित होने के साथ अच्छा इंसान बनना जरूरी, बदलेगी क्लास 9 और क्लास 10 की शैक्षणिक यात्रा

इसके पहले क्लासरूम, शिक्षक, लेक्चर और किताब के डेली रूटीन से अलग बच्चे जब लैब पहुंचे तो उनकी आंखें चमक उठीं। बच्चे लैब के विभिन्न हिस्सों को बड़ी गंभीरता से देख रहे थे। हर एक चीज की जानकारी बारीकी से पूछ रहे थे। इस दौरान बच्चों ने एआई लैब, थ्री डी प्रिंटिंग लैब, गूगल कोडिंग लैब, रोबोटिक्स, इंडस्ट्रीयल ऑटोमेशन लैब, एआई लैब, साइबर सिक्योरिटी लैब, कैरेक्टराइजेशन नैनो लैब आदि का निरीक्षण किया। इस मौके पर वित्त अधिकारी केशव सिंह ने भी बच्चों का हौसला बढ़ाया। कहा कि आप सभी में बहुत संभावनाएं हैं बस उन्हें आगे बढ़ाने की जरूरत है। ग्रामीण बच्चे बहुत मेहनती होते हैं। अपनी काबिलियत को अपनी ताकत बनायें।

AKTU: शिक्षित होने के साथ अच्छा इंसान बनना जरूरी, बदलेगी क्लास 9 और क्लास 10 की शैक्षणिक यात्रा

लाइब्रेरी भी पहुंचे बच्चे
निरीक्षण के क्रम में बच्चे विश्वविद्यालय की डिजिटल लाइब्रेरी भी पहुंचे। वहां बच्चों ने लाइब्रेरी के बारे में जानकारी ली। मसलन किस तरह की किताबें हैं और डिजिटल लाइब्रेरी पर कैसे किताबों को पढ़ा जा सकता है इस बारे में भी पूछा। इस दौरान सहायक कुलसचिव रंजीत सिंह ने समन्वय किया। इस मौके पर इनोवेशन हब के हेड महीप सिंह और मैनेजर वंदना शर्मा ने छात्रों को नवाचार और उद्यमिता के बारे में बताया। डॉ. वर्षा शुक्ला, अनुराग चौबे, मोनिका सिंह ने बच्चों को लैब के बारे में जानकारी साझा की।

यह भी पढ़ेः भाषा विश्वविद्यालयः कीर्ति मिस और अजहर बने मिस्टर फ्रेशर