Indian Railway: दीपावली और छठ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने लिया फैसला, अब नई दिल्ली-पटना तक वंदेभारत और तेजस

Indian Railway: दीपावली और छठ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने लिया फैसला, अब नई दिल्ली-पटना तक वंदेभारत और तेजस

कानपुर, अमृत विचार। दीपावली और छठ पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। जिसमें नई दिल्ली से कानपुर होते हुए पटना तक विशेष सुपरफास्ट वंदेभारत एक्सप्रेस और तेजस एक्सप्रेस ट्रेन शामिल हैं।

उत्तर मध्य जोन के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि पटना और नई दिल्ली के बीच 02252/02251 नई दिल्ली-पटना-नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस और 02250/02249 नई दिल्ली-पटना-नई दिल्ली तेजस सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलेगी। नई दिल्ली से स्पेशल वंदे भारत ट्रेन 30 अक्टूबर 1 नवंबर, 3 नवंबर और 6 नवंबर को पटना के लिए रवाना होगी। 

वहीं, वापसी में 31 अक्टूबर, 2 नवंबर, 4 नवंबर और 7 नवंबर को यह वंदे भारत ट्रेन पटना से दिल्ली के लिए जाएगी। नई दिल्ली से वंदेभारत सुबह 8.25 बजे चलेगी और दोपहर 1.05 कानपुर सेंट्रल आएगी। वहीं, तेजस ट्रेन नंबर 02248 नई दिल्ली से पटना के लिए 31 अक्टूबर, 2 नवंबर और 5 नवंबर को 8:25 बजे दिल्ली से चलकर दोपहर 3:00 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। 

इसके बाद रात में 8:30 बजे पटना पहुंच जाएगी। वहीं, पटना से 30 अक्टूबर, एक नवंबर, 3 नवंबर और 6 नवंबर को 7:30 बजे सुबह पर चलेगी और शाम को 7:35 पर नई दिल्ली पहुंच जाएगी। इसके अलावा अन्य कई ट्रेनें भी चलाई गई हैं।

ये भी पढ़ें- आठवीं फेल मास्टरमाइंड MBA पास के साथ गैंग बनाकर कर रहा साइबर ठगी, कानपुर में चार शातिर गिरफ्तार: देश के कई राज्यों से आई थी शिकायतें

ताजा समाचार

Kanpur: मुर्गा व्यापारी से हिस्ट्रीशीटर अकील खिचड़ी ने मांगा गुंडा टैक्स, दी धमकी, पुलिस ने आरोपी पर दर्ज की रिपोर्ट
लखनऊ: लेफ्टिनेंट जनरल शिवेंद्र सिंह ने सेना चिकित्सा कोर कमांडेंट का संभाला पदभार 
लखीमपुर खीरी: ऑनलाइन उपस्थिति: एएनएम ने भरी हुंकार; घेरा सीएमओ कार्यालय, नारेबाजी कर जताया विरोध
फूलपुर उपचुनाव: 13 नवंबर को होगा मतदान, 23 को आएंगा चुनाव परिणाम
प्रयागराज: सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अधिवक्ता का पंजीकरण निरस्त
Kannauj: किशोरी से दुष्कर्म मामला: बचाव पक्ष ने बहस के लिए मांगा लंबा समय, आरोपों पर इस दिन होगी बहस...