Fatehpur Crime: कमरे के अंदर मिला महिला का शव...परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, गले में चोट के मिले निशान

Fatehpur Crime: कमरे के अंदर मिला महिला का शव...परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, गले में चोट के मिले निशान

फतेहपुर, अमृत विचार। एक महिला का सुबह कमरे से शव मिला। महिला की मां ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। गले में चोट का निशान होना बताया जा रहा है।

हुसेनगंज थानाक्षेत्र के सेनपुर गांव की कृष्णा देवी (27) की शादी 2015 में थरियांव थाना क्षेत्र के रामपुर थरियांव निवासी राममिलन पाल के साथ हुई थी। राममिलन ट्रक चालक है। वह नौ अक्तूबर को त्योहार मनाने के लिए गांव में रुका था। राममिलन ने बताया कि पिता ननका पाल व मां ननकी त्योहार पर बहन की ससुराल गए थे। 

वह और पत्नी भोर चार बजे उठे। जानवरों का चारा पानी के बाद पत्नी बेटे सौरभ को दूध पिलाने कमरे में चली गई थी। करीब साढ़े पांच बजे तक कमरे बाहर नहीं आई। बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी। वह कमरे पहुंचा। जहां पत्नी को मृत पाया। 

कृष्णा देवी की मौत की खबर उसकी मां विद्या ने 112 नंबर और थरियांव थानाध्यक्ष को दी। उसने बेटी की हत्या का आरोप लगाया। भाई शैलेंद्र मौके पर पहुंचा। भाई ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वह कुछ कह सकता है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि आसपास के लोगों से दंपती के बीच कोई विवाद की बात सामने नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी।

ये भी पढ़ें- कानपुर में डंपर की टक्कर लगने से बीच में दबी कार: PSIT कॉलेज के चार स्टूडेंट समेत पांच की मौत, हादसा देख दहल गए लोग