बदायूं: गाली-गलौज का विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट, अस्पताल में तोड़ा दम, परिजनों ने किया हंगामा

बदायूं: गाली-गलौज का विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट, अस्पताल में तोड़ा दम, परिजनों ने किया हंगामा

म्याऊं, अमृत विचार। मारपीट के दौरान घायल एक महिला की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

मामला थाना हजरतपुर क्षेत्र के गांव असफपुर का है। छह अक्टूबर को गांव निवासी विमला देवी पत्नी नन्हूकी का गांव निवासी आबिद से किसी को लेकर विवाद हो गया था। आरोप कि आबिद ने विमला देवी को गाली दी। विरोध करने पर आबिद, आसिफ और नजमा ने विमला देवी से मारपीट की। विमला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। 

परिजन की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार रात लगभग 10 बजे विमला देवी की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बदायूं: मूर्ति विसर्जित करने आए फिरोजाबाद के युवक की डूबकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम