Farrukhabad: छज्जा गिरने से बच्चा व दो महिलाएं घायल, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

Farrukhabad: छज्जा गिरने से बच्चा व दो महिलाएं घायल, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। मकान का छज्जा गिरने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बुड़नामऊ निवासी सना उम्र 2 वर्ष, चांदनी उम्र 27 वर्ष और गीता देवी उम्र 40 वर्ष मकान का छज्जा गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें, कुछ दिन पहले ही छज्जे पर शौचालय बनाया गया था। गुरुवार शाम करीब पांच बजे शौचालय समेत छज्जा नीचे आ गिरा। जिसकी चपेट में आने से सना, चांदनी और गीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गये। 

तीनों को आनन-फानन में एंबुलेस से जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती करवाया गया। जहां ड्यूटी में तैनात डॉ. अभय श्रीवास्तव ने बताया कि सभी का प्राथमिक उपचार किया गया है। फिलहाल सभी घायलों को आर्थोपेडिक सर्जन को रेफर कर दिया गया है। 

यह भी पढ़ें- कानपुर: आज का दिन दिवाली की तरह, पीड़ितों ने मंत्री को सुनाई व्यथा