कोलकाता की डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए अक्षरा सिंह ने गाया 'कब तक चुप रहेंगे', गाने में छलका दर्द 

कोलकाता की डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए अक्षरा सिंह ने गाया 'कब तक चुप रहेंगे', गाने में छलका दर्द 

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल की प्रशिक्षु डॉक्टर को न्याय दिलाने के उद्देश्य से अपना नया गाना कब तक चुप रहेंगे रिलीज किया है। 'कब तक चुप रहेंगे' गाने को अक्षरा सिंह ने अपनी आवाज़ दी है, जबकि गीतकार मनोज मतलबी ने इसे लिखा है। संगीतकार घुंघरू जी द्वारा तैयार किए गए इस गाने का म्यूजिक प्रोग्रामिंग छोटू रावत ने किया है। यह गाना अक्षरा सिंह के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। 

गाने में अक्षरा सिंह ने समाज में व्याप्त अन्याय और महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की है। यह गाना एक ऐसे समय में आया है जब समाज में महिलाओं की सुरक्षा और न्याय की मांग के लिए आवाज़ें उठ रही हैं। अक्षरा सिंह ने बताया कि कब तक चुप रहेंगे गाना महिलाओं को न्याय दिलाने और समाज को जागरूक करने की दिशा में एक प्रयास है।

ये भी पढ़ें : Kangana Ranaut: कंगना रनौत की ‘Emergency’ इस राज्य में हो सकती है बैन, जानें वजह

 

ताजा समाचार

रायबरेली : साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
आज नहीं तो कल आतंकवादियों से मिलने की कोशिश करेंगे राहुल गांधी : संजय निषाद
कानपुरवासियों को मिली आगरा-वाराणसी वंदेभारत की सौगात; सांसद ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी, यहां पढ़ें ट्रेन की खासियत...
Unnao: शोभा यात्रा निकालने के साथ गणेश पंडालों में हुई पूजा-अर्चना, नम आंखों से दी गई गजानन महाराज को विदाई
'…खान, आईजी बोल रहा हूं…' जालसाज ने आईपीएस अधिकारी के नाम पर कॉल कर धमकाया, रिपोर्ट दर्ज
Unnao: तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, प्रशासन कर रहा नजरअंदाज, तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की बढ़ी मुसीबतें