आगरा: सीएम योगी बोले...अब बंटोगे तो कटोगे, बांग्लादेश जैसा यहां हाल मत होने देना

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का लोकार्पण किया

आगरा: सीएम योगी बोले...अब बंटोगे तो कटोगे, बांग्लादेश जैसा यहां हाल मत होने देना

आगरा, अमृत विचार। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का लोकार्पण करने के लिए पहुंचे। ताजगंज के पुरानी मंडी चौराहे पर बनाई गई प्रतिमा का सुबह 11 बजे लोकार्पण किया।

इस दौरान आयोजित कार्यकम में समिति की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भव्य स्वागत किया। उनको चांदी का मुकुट पहनाया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बांग्लादेश के हाल देख रहे हैं। यहां ऐसा हाल न होने दिया जाए। अब बंटोगे तो कटोगे। मुझे राष्ट्रवीर की प्रतिमा के अनावरण का मौका मिला, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों पर सरकार सख्त रवैया अपनाये हुए है। किसी भी सूरत में महिलाओं के साथ अपराध करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। 10 सालों से यह प्रतिमा मेरा इंतजार कर रही थी।