आज का राशिफल। 26 अगस्त, 2024

आज का राशिफल। 26 अगस्त, 2024

मेष     

आज प्रेम संबंधों को लेकर थोड़े सतर्क रहें। उधार दिए हुए धन की चिंता हो सकती है। भोजन में स्वाद को लेकर कुछ नाराज हो सकते हैं। व्यवसाय में बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। मित्रों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर विचार-विमर्श कर सकते हैं।

वृष

आज कानूनी अड़चनें दूर हो सकती हैं। कार्यों को पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे। व्यक्तिगत रिश्तों को मजबूत करेंगे। जॉब में आपको अपेक्षित लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। जीवनस्तर को अच्छा करने की कोशिश करेंगे।

मिथुन

आज लोग आपकी भावनाओं का मजाक उड़ा सकते हैं। अचानक ही बड़े खर्चे सामने आ सकते हैं। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें। कार्यस्थल में परेशानी हो सकती है। मनोनुकूल परिणाम न मिलने से मन उदास रहेगा।

कर्क

आज अविवाहित लोगों का रिश्ता तय हो सकता है। पुरानी गलती से सीखकर आगे बढ़ना उचित होगा। कोई बड़ी संपत्ति की डील फाइनल हो सकती है। नए व्यवसाय को शुरू करने में सफलता मिलेगी। सहकर्मियों के साथ संबंध मधुर रहेंगे।

सिंह

आज विरोधियों पर आप भारी पड़ने वाले हैं। किसी नजदीकी रिश्तेदार की वजह से आपको लाभ मिलेगा। घर और ऑफिस में मरम्मत संबंधी काम करवा सकते हैं। किसी दूसरे व्यवसाय में आप निवेश करेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थायित्व की स्थिति रहेगी।

कन्या

आज अपरिचित लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें। जॉब में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। आपकी मानसिकता नकारात्मक हो सकती है। नसों में खिंचाव और दर्द जैसी समस्या को अनदेखा न करें।

तुला

आज कुछ आवश्यक कार्य बाधित हो सकते हैं। दूसरों के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप न करें। आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। सर्वाइकल का दर्द उभर सकता है। फोन के माध्यम से कोई तनाव भरी सूचना मिल सकती है।

वृश्चिक

आज मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का निमंत्रण मिल सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में काफी ध्यान देना पड़ेगा। वैवाहिक जीवन को पूरा समय नहीं दे पाएंगे। किसी मित्र की मध्यस्थता से विवाद निपट जाएंगे।

धनु

आज समय का पर्याप्त सदुपयोग करेंगे। कार्य के साथ आपको पर्याप्त मात्रा में आराम करना चाहिए। शेयर बाजार में आपको काफी अच्छा लाभ मिलेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिजनों के साथ हास्य-विनोद में समय बिताएंगे।

मकर

आज आपको बहुत सारा काम एकसाथ करना पड़ेगा। मशीनरी से जुड़े व्यवसाय में परेशानी होगी। कोई बुरी सूचना मिल सकती है। लोग आपकी उपलब्धियों को कम आंक सकते हैं। मित्रों की सहायता से उलझे हुए काम सुलझ जायेंगे। समय को व्यर्थ बर्बाद न करें।

कुंभ

आज आपकी प्रतिष्ठा को हानि पहुंच सकती है। जीवनसाथी से गुस्से और तनाव के लहजे में बातचीत न करें। व्यवसाय की गुणवत्ता पर ध्यान दें। अपने आपको सही सिद्ध करने की कोशिश न करें। समय तेजी से आगे बढ़ने का है।

मीन

आज कारोबार में अस्थिरता की स्थिति समाप्त होगी। अपने कार्य को उत्साहपूर्वक करें। मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। आपके संपर्क का दायरा बढ़ेगा। वरिष्ठ लोगों से आपके संबंध मजबूत होंगे। आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी।