मुरादाबाद : दरिंदगी की हदें पार, सिपाही ने पहले प्लास से उखाड़े नाखून...फिर पत्नी के प्राइवेट पार्ट में गर्म सरिया डाला 

मुरादाबाद : दरिंदगी की हदें पार, सिपाही ने पहले प्लास से उखाड़े नाखून...फिर पत्नी के प्राइवेट पार्ट में गर्म सरिया डाला 

मुरादाबाद। थाना पाकबड़ा से एक पुलिसकर्मी द्वारा अपनी पत्नी के साथ रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। सिपाही पति ने पहले पत्नी के पैरों की उंगलियों के नाखून प्लास से उखाड़ दिए और फिर प्राइवेट पार्ट में गर्म सरिया डाला दिया। पीड़ित महिला को उसके पीरिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जंहा उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पाकबड़ा थाना क्षेत्र निवासी सिपाही के द्वारा दहेज के लिए पत्नी के साथ दरिंदगी की हदें पार करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को उसके मां-बाप को गिरफ्तार कर लिया। वहीं फरार सिपाही की तलाश की जा रही है।

आरोपी सिपाही उन्नाव जनपद में तैनात बताया जा रहा है और मूलरूप से जनपद मुरादाबाद का रहने वाला है।महिला का कहना है कि उसके साथ पिछले एक महीने से लागातर मारपीट की जा रही है। शरीर का कोई ऐसा अंग नहीं है, जहां पर उसे चोट नहीं है। पति ने उसके प्राइवेट पार्ट को गर्म सरिए से दागा है। महिला ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग इसमें शामिल हैं, उन्हें इसकी जानकारी है।

मैनाठेर थाना क्षेत्र के नसीरपुर निवासी सुखवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उन्होंने अपनी बेटी शिवाली की शादी तीन साल पहले पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव जेवड़ा निवासी विकास सिंह के साथ की थी। विकास उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में सिपाही है और उसकी तैनाती उन्नाव जिले में है। उन्होंने आरोप लगाया था कि शादी के बाद से ही विकास और उसके पिता सत्यप्रकाश सिंह और मां विनोद देवी शिवाली को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। ये सभी लोग दहेज में कार की मांग कर रहे थे। इसी बीच बेटी को जन्म देने के बाद शिवाली को और अधिक प्रताड़ित करने लगे। 13 अगस्त को पति विकास छुट्टी लेकर घर आया था और उसने शिवाली के साथ मारपीट की।

दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। विरोध करने पर आरोपी सिपाही ने गर्म प्लास से पत्नी के शरीर को गोद दिया। विकास ने उसे तरह- तरह की यातनाएं दीं। पीड़िता जान बचाकर अपने रिश्तेदार के यहां चली गई। सूचना पर पहुंचे पीड़िता के पिता ने पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया है कि मामले में कार्रवाई के दौरान शुक्रवार को आरोपी के पिता और मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं फरार पति की तलाश की जा रही है।

ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : जिम से एक्सरसाइज कर वापस लौट रहे सिपाही को लात-घूसों से पीटा, दो भाई गिरफ्तार...बाकी आरोपियों की तलाश जारी

ताजा समाचार