बिहार के बाद अब झारखंड में गिरा पुल, गार्डर टूटने से धराशाई हुआ निर्माणाधीन ब्रिज

बिहार के बाद अब झारखंड में गिरा पुल, गार्डर टूटने से धराशाई हुआ निर्माणाधीन ब्रिज

रांची। बिहार में 11 दिन के अंदर पांच पुल गिरने के बाद अब झारखंड में भी एक निर्माणाधीन पुल धराशायी हो गया है। गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड में साढ़े पांच करोड़ की लागत से अरगा नदी पर बन रहे पुल का पिलर धंसने से उसका गार्डर टूट गया और पुल गिर गया।

झारखंड के गिरिडीह जिले में अरगा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक गर्डर भारी बारिश के कारण गिर गया और एक पिलर भी झुक गया। अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना झारखंड की राजधानी रांची से 235 किलोमीटर दूर देवरी प्रखंड में हुई। यह पुल डुबरीटोला और करिहरी गांव को जोड़ने के लिए फतेहपुर-भेलवाघाटी मार्ग पर बनाया जा रहा है।

गिरिडीह से सड़क निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता विनय कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘पुल का निर्माण कार्य किया जा रहा है। शनिवार रात भारी बारिश के कारण पुल का ‘सिंगल-स्पैन’ गर्डर गिर गया और एक पिलर झुक गया। ठेकेदार को उस हिस्से को दोबारा बनाने के लिए कहा गया है।’’ हालांकि, उन्होंने पुल के निर्माण की लागत के बारे में नहीं बताया।

सूत्रों ने बताया कि लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण किया जा रहा है और यह झारखंड के गिरिडीह और बिहार के जमुई जिले के दूरदराज के गांवों को जोड़ेगा। एक अन्य अभियंता ने बताया कि करीब एक हफ्ते पहले गर्डर को तैयार किया गया था और इसमें मजबूती आने के लिए कम से कम 28 दिन का समय लगता है।

ये भी पढ़ें- जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने नए सेना प्रमुख का पदभार संभाला, रिटायरमेंट से पहले जनरल मनोज पांडे को गार्ड ऑफ ऑनर

ताजा समाचार

Pahalgam Attack: बरेली में 34 पाकिस्तानी नागरिक...शहनाज बेगम को 48 घंटे मे छोड़ना होगा देश
गोंडा: पहलगाम मास्टरमाइंड सैयद गुल का फूंका पुतला, मृतकों को दी श्रद्धांजलि
Kanpur Metro; जमीन के 50 फीट नीचे 50 की स्पीड से दौड़ी मेट्रो; मोतीझील एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन से महज 12 मिनट में सेंट्रल पहुंची
प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार को 13,500 करोड़ रु की परियोजनाओं की सौगात दी, चार नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
मर्यादा पुरुषोत्तम का चरित्र गुणगान, हर भाषा में मेरे राम: कानपुर के राजकीय पुस्तकालय में 16 भाषाओं में राम को पढ़ रहे लोग, 100 रैक में 65000 किताबें
CWC की बैठक के बाद बोली कांग्रेस, पाकिस्तान ने रची पहलगाम हमले की साजिश, भाजपा कर रही ध्रुवीकरण और विभाजन