प्रयागराज : भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष को जान से मारने की कोशिश, सफारी में भरकर अपहरण का प्रयास

प्रयागराज : भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष को जान से मारने की कोशिश, सफारी में भरकर अपहरण का प्रयास

प्रयागराज, अमृत विचार।  भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित मिश्रा के ऊपर गुरूवार की देर रात कुछ कार स्वार हमलावरों ने जानलेवा हमला करते हुए उनका अपहरण करने का प्रयास किया। जान बचाकर भाग रहे उपाध्यक्ष को दौड़ाकर पीटा। इस गंभीर मामले में कर्नलगंज थाने में अज्ञात हमलावरों क्व खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच पुलिस कर रही है। 
    
जानकारी के मुताबिक, रोहित कुमार मिश्र पुत्र देवेंद्र नाथ मिश्रा मूलरूप से सेनानी नगर, करनपुर, प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। वह मम्फोर्डगंज विनायक विहार अपार्टमेंट के बलरामपुर हाउस में रहते हैं।  2016 में वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गये। इसके बाद वह 2021 भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये गये। रोहित मिश्रा ने बताया कि गुरूवार की रात करीब 1:15 बजे वह खाना खाने के बाद  टहलने के लिए निकले हुए थे। तभी सफेद रंग की सफारी तेज रफ्तार से आई और उन्हें कुचलने की कोशिश की। उस दौरान वह वहां से भागने लगे। तभी सफारी चालक व एक अन्य व्यक्ति उन पर हमला कर दिया। जिससे उनके सिर में चोट आ गई और वह गिर पड़े। 

उस दौरान भी वह अपनी जान बचाने के लिए भागने की कोशिश करने लगे। हमलावरों ने उन्हें बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। जिससे वह बेहोश हो गये। सफारी में रहे हमलावरों ने उन्हें कार में भरने की कोशिश की लेकिन कुछ लोगो ने देखा तो शोर मचा दिया। जिसके बाद हमलावर भाग खड़े हुए।  होश आने पर उनका चेन व पर्स गायब था। रोहित ने बताया कि हमलावरो के बारे में वह कुछ भी नही जानते है। उनपर हमला क्यो किया गया, कुछ पता नही है।

शुक्रवार को उन्होंने कर्नलगंज थाने में सफारी के नंबर के आधार पर तहरीर दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जांच में यह पता चला है कि हमलावर मम्फोर्डगंज के ही हैं और गर्ल्स हॉस्टल का संचालन करते हैं। एसीपी कर्नलगंज राजीव कुमार यादव आरोपियों की पहचान हो गई है। दोनों पक्ष एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। उनमें गाड़ी हटाने को लेकर विवाद हुआ था। जांच-पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ेः Shri Jai Narayan Mishra PG College: "गुणवत्तापरक उच्च शिक्षा एवं शोध को बढ़ावा देना हमारा लक्ष्य"- प्रो. विनोद चंद्र