बहराइच: ब्राह्मण बाहुल्य क्षेत्र में सपा के पंडित भगत राम मिश्र को मिली हार, भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी की मेहनत लाई रंग

बहराइच: ब्राह्मण बाहुल्य क्षेत्र में सपा के पंडित भगत राम मिश्र को मिली हार, भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी की मेहनत लाई रंग

बहराइच, अमृत विचार। पयागपुर विधानसभा क्षेत्र ब्राह्मण बाहुल्य होने के बाद भी सपा प्रत्याशी पंडित भगत राम मिश्र को हार मिली है। इसका मुख्य कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली और भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी की मेहनत से करन भूषण सिंह ने सफलता हासिल की है। जबकि कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी को हार मिली है।

लोकसभा चुनाव की मतगणना के बाद अब पार्टी के साथ जिले में समीक्षा का दौर शुरू हो गया है। कैसरगंज सीट से सपा ने पंडित भगत राम मिश्रा को चुनाव मैदान में उतारकर लड़ाई को रोचक बना दिया था। लेकिन कैसरगंज क्षेत्र में पूर्व सीएम अखिलेश यादव चुनाव प्रचार के लिए नहीं गए। वहीं भाजपा प्रत्याशी करन भूषण सिंह की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पयागपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया। इसका परिणाम भी भाजपा को मिला। 

कैसरगंज विधान सभा क्षेत्र में जहां भाजपा प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं ब्राह्मण बाहुल्य पयागपुर विधान सभा क्षेत्र भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली है। पयागपुर में भाजपा प्रत्याशी करन भूषण सिंह को 115325 मत मिले। जबकि पंडित भगत राम मिश्रा को 91544 मत ही मिले। भाजपा प्रत्याशी ने इस विधान सभा से 23799 मतों से जीत हासिल की। जबकि कैसरगंज में भाजपा प्रत्याशी को 100586 और सपा प्रत्याशी को 107372 मत मिले।

 ऐसे में पयागपुर के भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा ने ब्राह्मण मतों को भाजपा की ओर लाने में सफलता हासिल की है। भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी ने बताया कि कैसरगंज सीट में तरबगंज, कटरा विधान सभा के बाद सर्वाधिक मत पयागपुर में भाजपा प्रत्याशी को मिला है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: मस्जिद के सामने सींचपाल की चाकू से गोद कर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

ताजा समाचार

IPL 2025 : PBKS के खिलाफ दमदार वापसी करने के लिए बेताब SRH, इन खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर
Kanpur: घरों से कूड़ा उठाने में जोन-1 सबसे फिसड्डी, इस जोन में सबसे ज्यादा घरों से उठाया जा रहा कूड़ा...
नेपाल पुलिस ने राजशाही समर्थक दुर्गा परसाई को किया गिरफ्तार, हिंसक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आरोप
पुलिस ने छठे आरोपी को किया गिरफ्तार: फतेहपुर में तीन लोगों की गोली मारकर की थी नृशंस हत्या...दहल गया था इलाका
लंबी दूरी की 10 ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन की मिलेगी सुविधा; इन ट्रेनों का Kanpur सेंट्रल स्टेशन और गोविंदपुरी में पांच मिनट का होगा ठहराव