आखिर मिल गई वह जगह...जहां डूबा था 1600 अरब के खजाने से भरा जहाज 

आखिर मिल गई वह जगह...जहां डूबा था 1600 अरब के खजाने से भरा जहाज 

कैरीबियाई सागर। समुद्र अपने भीतर न जाने कितने ऐसे राज छिपाए बैठे है, जिन्हें इंसान आज तक नहीं जान पाया है। लेकिन इन राजों को जानने के लिए इंसान भरकस प्रयास कर रहा है। समुद्र में अंजान जीव-जंतुओं के साथ ही बड़ी तादाद में खजाना होने का भी दावा किया जाता रहा है। क्योंकि पहले के समय में एक देश से दूसरे देश जाने का समुद्र ही एकमात्र रास्ता हुआ करता था। 

+61455
DEMO IMAGE

ऐसे में तूफान और अन्य वजहों से हीरे जवाहरात से भरे न जाने कितने जहाज समुद्र के गहरे पानी में समा गए। जिनका सालों तक किसी को कोई पता नहीं चल सका। लेकिन आज भी उनकी खोजबीन जारी है। तो चलिए आज आपको ऐसे ही एक जहाज के बारे में बताते हैं। दरअसल, साल 1708 में स्पेन और ब्रिटेन के बीच चल रहे भीषण युद्ध के दौरान स्‍पेन का जहाज सैन जोस गैलियन कैरीबियाई सागर में बारू द्वीप के पास समुद्र में डूब गया। 

6231231
DEMO IMAGE

जिसमें तोपें, सोने के स‍िक्‍के, 200 टन चांदी, हीरे-पन्ने और जवाहरात लदे हुए थे। जिनकी कीमत 1600 अरब रुपयों से ज्यादा बताई गई थी। लेकिन किसी भी देश ने सद‍ियों तक यह कैरीबियाई सागर की तलहटी में गुम हुए इस जहाज को तलाशने की कोश‍िश नहीं की। हालांकि दशकों बाद एक बार फिर इसकी चर्चा शुरू हुई और जहाज को तलाशना शुरू किया गया। 

512154

इसी बीच अखिरकार दुनिया को वह जगह पता चल गई, जहां जहाज डूबा था। लेकिन अब चार देश इस जहाज पर कब्जा जमाने की फिराक में हैं। अमेर‍िका के कुछ गोताखोरों सी-सर्च-आर्मडाहास का दावा है कि उन्होंने सबसे पहले उस जगह का पता लगाया, जहां खजाने से भरा सैन जोस गैलियन जहाज डूबा था और इसकी जानकारी इस शर्त पर कोलंबिया सरकार से साझा की थी कि उन्हें खजाने का आधा हिस्सा चाहिए। 

उसके बाद 2015 में कोलंबिया की सरकार ने ऐलान कर दिया क‍ि उन्होंने जहाज का मलबा ढूंढ ल‍िया है। वहीं अब खजाने के चार दावेदार सामने आ गए है। जिनमें कोलंबिया, स्पेन, बोलीविया और अमेर‍िकी गोताखोर शामिल हैं। स्‍पेन का कहना है कि यह जहाज हमारा है।

कोलंबिया जहाज को ढूंढने का दावा कर रहा है। जबकि बोलीविया भी अपने इलाके में जहाज के होने की बात कह रहा है। वहीं कोलंबिया सरकार का कहना है कि जहां जहाज डूबा है, उसे 'प्रोटेक्‍टेड ऑर्कियोलॉज‍िकल एर‍िया' घोष‍ित करते हुए पव‍ित्र स्‍थान बना दिया गया है और जल्द ही डूबे जहाज को पानी के ऊपर ले आएंगे।

यह भी पढ़ें- गजब आशिकी...'सोनम गुप्ता' के बाद सोशल मीडिया पर छाई 'निशा', युवक ने 10 के नोट पर बयां किया हाल-ए-दिल

ताजा समाचार

IPL 2025 RCB vs RR :  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान को 11 रन से हराया, विराट की दमदार बल्लेबाजी आई काम
Lucknow News : तीन दिन से खड़ी कार में मिला चालक का शव, फॉरेंसिक टीम ने की जांच, जुटाए साक्ष्य
प्रयागराज : न्याय व्यवस्था में आमजन का विश्वास बनाए रखने के लिए दोषी न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही आवश्यक
Etawah के सफारी पार्क में दूसरे शावक की मौत: शेरनी रूपा अपने ही शावक के ऊपर बैठी, बचे शावकों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया गया
प्रयागराज : पहलगाम में हुई आतंकवादी घटना में मृत जनों की स्मृति में रखा जाएगा दो मिनट का मौन
Lucknow fire incident : झुग्गी बस्ती में लगी आग, 40 झोपड़ी जलकर राख, दमकल की 12 गाड़ियों ने चार घंटे में पाया आग पर काबू