राजेश्वर सिंह ने इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना, कहा-हिन्दुओं की घटती आबादी चिंताजनक, विपक्ष की तुष्टिकरण नीतियों ने बनाई  जनसंख्या असंतुलन की स्थिति

ये चुनाव संतुष्टीकरण और तुष्टिकरण की विचारधारा के बीच की लड़ाई, बंथरा में निकाली चुनावी पदयात्रा, कौशल किशोर को जिताने के लिए झोंकी ताकत

राजेश्वर सिंह ने इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना, कहा-हिन्दुओं की घटती आबादी चिंताजनक, विपक्ष की तुष्टिकरण नीतियों ने बनाई  जनसंख्या असंतुलन की स्थिति

लखनऊ, अमृत विचार। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा निकली जा रही सरोजनीनगर संकल्प पदयात्रा के पहले चरण के दूसरे दिन का आयोजन मंगलवार को बंथरा में किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के समर्थक और क्षेत्र की जनता अपने विधायक का समर्थन करती नजर आये। शंख, नगाड़ों, घड़ियाल की ध्वनि के साथ पदयात्रा की शुरुआत रामकुमार होटल एलआरएसएस इंटर कॉलेज मोड़ से हुई जहाँ संजय सिंह बाहुबली, पिंटू शुक्ला, प्रिओम सिंह, और कुरौनी व मेमौरा शक्ति केंद्र संयोजक नवनीत शर्मा और शिव सागर सिंह ने फूल माला के साथ सरोजनी नगर संकल्प पदयात्रा का स्वागत किया। बंथरा बाजार मोड़ पहुँचने पर सुनील सिंह, अरुण कुमार गुप्ता, मुनेश्वर प्रसाद रावत और बनी व जैती खेडा के शक्ति केंद्र संयोजक धर्मेन्द्र सिंह व अरविन्द त्रिवेदी ने संकल्प पदयात्रा का भव्य स्वागत किया।

सुनील हौंडा शोरुम के पास ढोल नगाड़ों के साथ संकल्प यात्रा पहुंची तो पिंटू तिवारी, शेरा गुप्ता सभासद, राहुल तोमर तथा रहीम नगर और हरौनी के शक्ति केंद्र संयोजक दिलीप शुक्ला और विनोद सिंह ने पदयात्रा का स्वागत किया। सागर क्लॉथ हाउस के पास पदयात्रा का स्वागत गोलू श्रीवास्तव, विशाल तिवारी, सूरज सिंह और उनकी टीम द्वारा किया गया, इस दौरान भटगांव और बेंती के शक्ति केंद्र संयोजक सूरज सिंह और राजू शुक्ला के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

8 - 2024-05-08T115242.571

गंगा मेडिकल स्टोर के पास अवनीश सिंह, पवन मिश्र, अनुपम और अनुज सिंह के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी विधायक राजेश्वर सिंह की संकल्प पदयात्रा के स्वागत को उत्सुक नजर आ रहे थे साथ ही गढ़ी चुनौटी और बंथरा के शक्ति केंद्र संयोजक वीरेंद्र सिंह और पवन वर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी पहुंचे, एलआईसी कार्यालय के पास मधु चौरसिया, प्रियंका अवस्थी और सोनम के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने विधायक का स्वागत किया साथ ही जिला महामंत्री रेनू सिंह के साथ भी महिला मोर्च की कार्यकर्त्ता विधायक का स्वागत करती नजर आई।

जोश, उत्साह के साथ आगे बढ़ते हुए चेयरमैन कार्यालय के पास पहुँची सरोजनीनगर संकल्प पदयात्रा का राजनीत रावत, अतुल शुक्ला, अनुज पाल के नेतृत्व में विशाल जनबल द्वारा फूल माला के साथ स्वागत अभिनन्दन किया गया, साथ ही दरोगा खेडा शक्ति केंद्र संयोजक सर्वेश लोधी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आये भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा संकल्प यात्रा का स्वागत किया गया।    

बंथरा के आदित्य पैलेस में दूसरे दिन की संकल्प पदयात्रा का समापन हुआ, जहाँ बड़ी संख्या में मौजूद उत्साहित कार्यकर्ताओं के बीच पहुँच डॉ. राजेश्वर सिंह ने मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस अवसर पर उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने देश में बढ़ रहे जन सांख्यिकी असंतुलन का मुद्दा उठाया। डॉ. सिंह ने कहा कि आजादी के बाद देश में हिंदू जनसंख्या 84.1 फीसदी से घटकर 79.8 फीसदी रह गयी है। केरल, पश्चिम बंगाल, और उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में जन सांख्यिकी असंतुलन देखने को मिल रह है। केरल में हिन्दू जनसँख्या 62 फीसदी से 54.5 फीसदी, पश्चिम बंगाल में 78.45 फीसदी से 70.54 फीसदी और यूपी में 85.52 से 79.73 फीसदी हिन्दू जनसख्या रह गयी है। सरोजनी नगर विधायक ने इस असंतुलन के पीछे 5 करोड़ अवैध आवज्रन, गैर कानूनी धर्मान्तरण, कांग्रेस और सपा सरकार की मुस्लिम वोटबैंक केन्द्रित नीतियों को जिम्मेदार ठहराया।

प्रधानमंत्री मोदी की गरीब कल्याण योजनाओं का उल्लेख करते हुए सरोजनी नगर विधायक ने कहा कि 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, 82 करोड़ को फ्री राशन मिल रहा है, 10 करोड़ को गैस कनेक्शन, 4 करोड़ को घर और 14 करोड़ परिवारों को नल से शुद्ध जल पहुँचाया गया है।

उत्तर प्रदेश की बदली छवि प्रस्तुत करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि प्रदेश में रोजगार के अवसर अब आपके दरवाजे पर पहुँच रहे। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सुशासन का राज है  इसीलिए अधिक से अधिक कंपनियां यूपी आ रही हैं। जीआईएस 2023 के अंतर्गत 40 लाख करोड़ निवेश आया, 1 करोड़ रोजगार सृजन हुआ। सरोजनीनगर में  हिंदुजा कंपनी इलेक्ट्रिक बस प्लांट लगा रही है जिससे 2500 बसों का प्रति वर्ष उत्पादन होगा और  5000 से अधिकांश रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

9 - 2024-05-08T115340.986

सरोजनी नगर विधायक ने आगे जोड़ा कि राम मंदिर का संकल्प आपके विश्वास और आस्था से पूरा हुआ, काशी मथुरा अभी बाकी है नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए विधायक ने कहा कि अब भारत की धरती पर कोई अतिक्रमण नहीं कर सकता, कोई सुई की नोंक जितनी भी जमीन कोई नहीं ले सकता, ये है मोदी की गारंटी।

इंडिया गठबंधन पर तीखा प्रहार करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि कश्मीर कांग्रेस ने आतंकवादी यासीन मलिक का समर्थन किया जिसने खुद अदालत में भी अपनी आतंकी गतिविधियों के बारे में स्वीकार किया, सपा  ने आतंकियों से मुकदमे वापस लिये, आम आदमी पार्टी कनाडा में आतंकवादी संगठनों से फंड ले रही है। लोकसभा चुनाव को आतंकवादी संगठनों से समर्थन प्राप्त दलों और राष्ट्रवादियों की पार्टी के बीच की लड़ाई बताते हुए विधायक ने अबकी बार 400 पार का संकल्प दोहराया और जनता से उस पार्टी को वोट देने की अपील की जिसके नेताओं के धारा 370 के विरोध में अपने प्राणों का बलिदान दिया, जिस पार्टी ने भारत के एकीकरण के लिए 370 को हटाया।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा सरोजनीनगर संकल्प पदयात्रा का आयोजन कर भाजपा की नीतियों, संकल्पों पर चर्चा कर लगातार मोहनलालगंज से भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर के पक्ष में जन समर्थन जुटाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें -आकाश आनंद पर एक्शन को लेकर कांग्रेस और सपा ने साधा BSP पर निशाना, कहा-पर्दे के पीछे...